
सर्वसमाज के साथ एक-दूजे के हुए सात जोड़े
दौसा. सेवा भारती समिति दौसा के तत्वावधान में सोमवार को नई मंडी रोड स्थित दुर्गा मंदिर में श्रीराम जानकी सर्वजातीय चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें सर्वसमाज के लोगों की उपस्थिति में सात जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। विवाह समारोह में जोड़ों को संतों का मंगल आशीष मिला। राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर नवविवाहित वर-वधुओं को सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।
Seven pairs of each other in mass marriage conference
सामूहिक विवाह सम्मेलन के तहत सुबह नेहरू गार्डन से बैण्ड-बाजों के साथ सात दूल्हों के साथ बारात रवानगी हुई। शहर के लालसोट रोड, नया कटला, मानगंज, मंडी रोड होते हुए बाराती नाचते-गाते दुर्गा मंदिर पहुंचे। वहां तोरण की रस्म अदायगी के बाद वरमाला कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान सनेर डूंगरी सिकराय के संत घनश्याम दास, कबीर आश्रम दौसा के संत महेन्द्र दास, संत राजेन्द्र दास, राममंदिर के संत अमरदास, सेवा भारती के क्षेत्रीय मंत्री राधेश्याम शर्मा, प्रांतीय संगठन मंत्री द्वारकाप्रसाद आदि की मौजूदगी में वर व वधु ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। लोगों ने जोड़ों पर पुष्प बरसाकर खुशी मनाई। इसके बाद पाणिग्रहण संस्कार शुरू हुआ। सम्मेलन में दुर्गा मंदिर समिति, केडीएफ, अग्रवाल समाज महिला मंडल आदि संगठनों ने भी सहयोग किया।
Seven pairs of each other in mass marriage conference
इस अवसर पर सेवा भारती के जिलाध्यक्ष अजय बटवाल, मंत्री रामनिवास शर्मा, मोहनलाल शर्मा, गोपाललाल शर्मा, दौसा की रसोई के संस्थापक मनोज राघव, महेश शर्मा, सुरेशप्रकाश शर्मा, दिनेश मीना, जगदीश मीना, हंसराज चेची, केदार शर्मा, अशोक नाटाणी, सीमा अग्रवाल, सरोज जेके, शीला काठ, बाबूलाल महेश्वरा, शंभूदयाल गुप्ता, सुन्दर स्वरूप गुप्ता, ललित मोहन पारीक, प्यारेलाल मीना सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Seven pairs of each other in mass marriage conference
इन जोड़ों का हुआ विवाह
सर्वजातीय विवाह सम्मेलन में गजानंद शर्मा संग ओमवती, सत्येन्द्र शर्मा संग ज्योति, नरेश जांगिड़ संग सोनू, राजेश संग मनीष महावर, गणेश सिंह संग वंदना, श्यामलाल संग खुशबू व संजय गहलोत संग कोमल का विवाह सम्पन्न हुआ।
Seven pairs of each other in mass marriage conference
Published on:
15 Nov 2021 08:04 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
