18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छाया हल्का कोहरा, मावठ के बाद बढ़ी ठिठुरन

देर सुबह तक लोग बिस्तरों में दुबके रहे, अलाव का लिया सहारा  

less than 1 minute read
Google source verification
छाया हल्का कोहरा, मावठ के बाद बढ़ी ठिठुरन

सर्दी से राहत पाने के लिए अलाव तापते लोग।

दौसा. प्रदेश और जिले में पश्चिमी विक्षोभ का असर के चलते बीते दिन हुई हल्की मावठ से बुधवार को तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। तापमान के कम होने के चलते जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार सुबह 9 बजे तक हल्का कोहरा छाया रहा। इसके चलते चालकों को देर सुबह तक वाहनों की हैड लाइट जलाकर चलना पडा़। जिले में न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतर 25 डिग्री सेल्सियस रहा है।

वहीं मावठ के बाद क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई। लोगों को देर सुबह तक अलाव का सहारा लेकर अलाव तापते देखा गया। वहीं लोग देर सुबह तक बिस्तरों में दुबके रहे। सर्दी के चलते क्षेत्रवासियों को दिनभर गर्म कपड़े पहनने पड़े। कम दबाव का क्षेत्र बनने से बुधवार को बादल छाए रहे। जिसके चलते दिनभर सूर्यदेव भी बादलों के साथ लुकाछिपी का खेल खेलते दिखे। मावठ के बाद सर्दी के असर से बाजारों में भीड़ कम हो गई।
वहीं मावठ से रबी को फसल को फायदा होगा। किसानों ने बताया कि रबी की फसल के लिए मावठ अमृत का काम करेगी। वहीं असिंचित फसल को भी मावठ से जीवनदान मिला है।