6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्याम मंदिर चरणधाम दौसा का पाटोत्सव कल से

निशान यात्रा चार को

2 min read
Google source verification
श्याम मंदिर चरणधाम दौसा का पाटोत्सव कल से

दौसा. श्याम मंदिर चरणधाम।

दौसा. शहर के हृदय स्थल पर स्थित श्याम मंदिर चरणधाम का 21वें पाट महोत्सव का संशोधित कार्यक्रम कोरोना गाइड लाइन की पालना सुनिश्चित करते हुए ट्रस्ट परिवार की हुई बैठक में जारी कर दिया है। इस बार ये आयोजन पांच दिवसीय ही रहेगा।
जिसका आगाज 2 फरवरी को गणेश निमंत्रण के साथ होगा। 3 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक महिलाओं की मेहंदी शाम 6 बजे से 9 बजे तक पुरुषो की मेहंदी का कार्यक्रम होगा। 4 फरवरी को सुबह सात बजे औंकारेश्वर मंदिर से श्याम मंदिर तक निशान यात्रा निकाली जाएगी। जिसके मुख्य यजमान मदन लाल, मुरारीलाल भिंवाल पापड़दा वाले होंगे। राजेश ठाकुरिया ने बताया कि 5 फरवरी को सुबह 7.30 बजे से 10 बजे तक वैदिक मंत्रोचार के साथ बाबा श्याम का दुग्धाभिषेक होगा।
जिसमे मुख्य यजमान सत्यनारायण विजय जोपाड़ा वालों के साथ श्री श्याम अर्चना परिवार के नियमित कार्यकर्ता रहेंगे। 11 बजे से अखंड रामचरित मानस पाठ का शुभारंभ होगा। जिसके मुख्य यजमान अरङ्क्षवद आंकड़ रहेंगे। छह फरवरी को दोपहर 2 बजे से भजनामृत सत्संग का आयोजन होगा। जिसके मुख्य संयोजक सत्यनारायण, पंकज रावत लाडली का बास वाले होंगे। इस अवसर पर बाबा का कोलकाता के फूलों से भव्य मनमोहक श्रृंगार होगा गायक संजय पारीक जयपुर, आयुष सोमानी और दौसा के अजय शर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे।
भजनों का उत्सव दो बजे से प्रारंभ होकर देर रात्रि तक चलेगा। उल्लेखनीय है कि पहले 15 दिवसीय कार्यक्रम होता था, लेकिन सरकारी गाइड लाइन के मद्देनजर अधिक भीड़ -भाड़ वाले कार्यक्रमों को नहीं रखा गया है।

जीमी प्रसादी, किया हरिकीर्तन
कालोता. ग्राम पचायत काली पहाड़ी के दांतली गांव में बालाजी मंदिर परिसर में प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। रामनाथ मीणा ने बताया कि बालाजी महाराज, शिव पंचायत, चौथ माता आदि की फ़ूल बंगला झांकी सजाई गई। मन्दिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया।
लोगों ने पंगत प्रसादी जीमी। हरि कीर्तन में शिवचरण गुर्जर, सुरेन्द्र गुर्जर, कैलाश शर्मा खोर्रा कला आदि कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। विनोद पटेल, सत्यनारायण शर्मा, सीताराम पांचाल, बाबूलाल शर्मा, रामखिलाड़ी, भगवानसहाय मीणा, मुथरेश छावड़ी, सुमेर गुर्जर, बाबूलाल, दुर्गाप्रसाद शर्मा आदि मौजूद थे।