6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिकराय उपखंड अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, कर्मचारियों में खलबली

Sikrai subdivision officer Corona positive, staff panic- दौसा में घड़ी विक्रेता भी संक्रमित

2 min read
Google source verification
सिकराय उपखंड अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, कर्मचारियों में खलबली

सिकराय उपखंड अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, कर्मचारियों में खलबली

दौसा. सिकराय. जिले में शनिवार को सिकराय उपखंड अधिकारी सहित कोरोना के तीन मरीज सामने आए। सिकराय एसडीओ हरिताभ आदित्य की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही कर्मचारियों में हडक़म्प मच गया। मानपुर थाने में 22 जुलाई को पुलिसकर्मियों और उपखंड अधिकारी कोरोना जांच सैम्पल लिए गए थे। इसकी जांच रिपोर्ट में एसडीओ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी कार्यालय को सेनेटाइज कराया गया और तीन दिन के लिए कार्यालय बंद कर दिया गया। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. अमितकुमार मीणा के नेतृत्व में टीम ने उपखंड अधिकारी के संपर्क में आने वाले तहसील व पंचायत समिति के कर्मचारियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए। एसडीओ फिलहाल जयपुर के अस्पताल में भर्ती हैं।

Sikrai subdivision officer Corona positive, staff panic



वहीं दौसा शहर की नई मंडी रोड स्थित अमरनाथ कॉलोनी में एक जना कोरोना पॉजिटिव निकला। कटले में घड़ी की दुकान करने वाले पीडि़त के बुखार व खांसी होने पर 21 जुलाई को जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आरआरटी प्रभारी डॉ. सुभाष बिलोनिया के नेतृत्व में टीम पहुंची तथा होम आइसोलेट कर दिया गया। सम्पर्क मे आए एक दर्जन परिजन व दुकान के स्टाफ को चिह्नित किया गया। वहीं कारोली में भी एक जना पॉजिटिव पाया गया।


664 की रिपोर्ट का इंतजार
जिले में अब तक 14 हजार 231 लोगों के सैम्पल लिए जा चुके हैं। इनमें से 664 की रिपोर्ट आना शेष है। टीमों ने अब तक 41 हजार 944 लोगों की स्क्रीनिंग करवा ली है। वहीं 40 हजार 953 लोगों की 14 दिन की आइसोलेशन अवधि पूरी हो चुकी है तो 991 लोग होम आइसोलेशन पर चल रहे हैं। इसी प्रकार चिकित्सा विभाग की 289 टीमों ने 3 हजार 574 घरों के 24 हजार 856 लोगों का स्वास्थ्य सर्वे किया है। कोरोना से जिले में 5 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

कानपुर से आया युवक निकला पॉजिटिव
बांदीकुई. शहर के बसवा रोड वार्ड 27 निवासी कानपुर से आया युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। जानकारी के अनुसार युवक कानपुर में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। जहां बुखार एवं जुकाम होने पर 23 जुलाई को कानपुर में ही कोरोना जांच कराई। अब रिपोर्ट में पॉजिटिव होना पाया गया। युवक शुक्रवार को ही कानपुर से बांदीकुई पहुंचा। फिलहाल महात्मा गांधी चिकित्सालय जयपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पर चिकित्सा टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक की ट्रेवल हिस्ट्री से जुड़ी जानकारी लेकर स्क्रीनिंग की।(ग्रामीण)

Sikrai subdivision officer Corona positive, staff panic