15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात को लाइव आकर बोला ‘जिदंगी में कभी किसी से प्यार नहीं करना, आज मेरा आखिरी दिन’ अगले दिन ऐसी हालत में मिला शव

Dausa News: लालसोट के रामगढ़ पचवारा कस्बे की मेद्या वाली ढाणी में शनिवार दोपहर एक युवक का शव पेड़ के नीचे मिला। युवक के गले में दो चुन्नी बंधी हुई थी, जिसके चलते युवक द्वारा आत्महत्या करने की आशंका है।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Akshita Deora

Jan 21, 2024

social_media_live.jpg

Suicide News: लालसोट के रामगढ़ पचवारा कस्बे की मेद्या वाली ढाणी में शनिवार दोपहर एक युवक का शव पेड़ के नीचे मिला। युवक के गले में दो चुन्नी बंधी हुई थी, जिसके चलते युवक द्वारा आत्महत्या करने की आशंका है। डीएसपी मानाराम गर्ग ने बताया कि रामगढ़ पचवारा क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय आशीष कुमार मीना 14 जनवरी को एक नाबालिग लडक़ी को भगाकर ले गया था। वापस आने पर नाबालिग ने अपने बयानों में राजी खुशी जाने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि बीती रात आशीष कुमार ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर बोला कि मैं दुनिया छोड़कर जा रहा हूं। शनिवार सुबह परिजनों को इस बारे में रामगढ़ पचवारा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर युवक को उसके घर के आसपास तलाश किया। इस दौरान एक पेड़ के पास शव मिला।

युवक के गले में दो चुन्नी बंधी हुई थी। आधी चुुन्नी पेड़ पर बंधी हुई थी, संभवतया पेड़ से लटकने पर चुन्नी टूट गई। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उप जिला हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सीओ ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

किसी से प्यार नहीं करना...
पुलिस के अनुसार आशीष मीना ने आत्महत्या से पूर्व सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा कि सबसे हाथ जोड़ कर निवेदन है कि जिदंगी में कभी किसी से प्यार नहीं करना चाहिए। आज मेरा लास्ट दिन है, अब अगले जन्म में मिलेंगे। उसने लोगों को लाइव को अधिक से अधिक शेयर करने की गुजारिश करते हुए अन्य जनों को भी सूचित करने को कहा।