रास्ते से अतिक्रमण हटाया
बांदीकुई. बसवा. ग्राम भट्टपुरा में गैर मुमकिन रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को शुक्रवार को पुलिस सुरक्षा के बीच हटाया गया। उपखण्ड अधिकारी पिंकी मीणा, नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र मीणा, बसवा थाना प्रभारी रामशरण गुर्जर, पटवारी अमरसिंह मीणा, दीनदयाल, पप्पूराम, गोपीराम मीणा एवं रमेशचंद सैनी भी मौके पर पहुंचे। जहां जेसीबी से गैर मुमकिन रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। इस मौके पर भीड़ एकत्रत हो गई। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी ग्रामीण विरोध-प्रदर्शन कर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंप चुके हैं। (ग्रामीण. नि.सं.)