
दौसा जिले के 1110 गांवों में खेल मैदान का होगा विकास
नांगल राजावतान(दौसा).Sports ground will be developed in 1110 villages of Dausa district जिले के हर आबाद राजस्व गांव में स्थित विद्यालयों के उबड़ खाबड़ व नकारा खेल मैदानों का अब विकास होगा। इन खेल मैदानों का विकास मनरेगा योजना के तहत होगा। इसके लिए जिला परिषद द्वारा ग्राम विकास अधिकारियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। खेल मैदानों के विकास होने से गांवों में खेल प्रतिभाओं को खेलने का मौका मिलेगा। जिले में अब जिला परिषद प्रशासन द्वारा गांवों के स्थित राजकीय विद्यालयों के खेल मैदानों का विकास किया जाएगा। खेल मैदानों की हालत सुधरने से विद्यार्थियों की खेलों के प्रति रूचि बढ़ेगी। जिले में करीब 1110 राजस्व गांव हैं। इसमें से करीब 11 सौ गांव आबाद व करीब दस गांव गैर आबाद हैं।
यह होंगे विकास कार्य
मनरेगा के तहत राजस्व गांवों में स्थित विद्यालयों के खेल में चार दीवारी निर्माण, मैदान समतलीकरण, पौध रोपण, सौन्दर्यीकरण, विभिन्न खेलों के मैदान निर्माण, दौड़ के लिए टै्रक निर्माण आदि विकास कार्य किए जाएंगे। इससे खेल मैदानों की हालत सुधरने के साथ वर्षों से नकारा पडे खेल मैदानों का उपयोग होगा।
किस पंचायत समिति में कितने राजस्व गांव
पंचायत समिति दौसा में 131 राजस्व गांव स्थित है। इसी प्रकार लवाण में 123, लालसोट में 322, सिकराय में 139, बांदीकुई में 232 व महुवा पंचायत समिति में 163 राजस्व गांव है। इसमें से आबाद सभी राजस्व गांवों में स्थित राजकीय विद्यालयों के खेल मैदानों का विकास होगा।
इस तरह होगा गांवों का विकास
जिला परिषद प्रशासन द्वारा गांवों में खेल मैदानों के विकास के साथ ही प्रत्येक राजस्व गांव में आदर्श तालाब बनाने के लिए तालाब पर घाट निमाण, सुरक्षा दीवार निर्माण, पानी निकासी की व्यवस्था आदि निर्माण करवाने, श्मशान घाटों पर छाया, पानी, चार दीवारी सहित सौन्दर्यीकरण के विकास व चरागाह भूमि पर पौध रोपण, खाई निर्माण सहित अन्य विकास कार्य करने लिए प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे है।
तैयार कराए जा रहे हैं प्रस्ताव
योजना के तहत प्रत्येक आबाद राजस्व गांव में खेल मैदानों के विकास सहित चार विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करवाए जा रहे है। जल्द ही प्रस्तावों को स्वीकृत करवाने के बाद गांवों में विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।
लक्ष्मीकांत बालोत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद दौसा।
Published on:
27 May 2020 06:15 pm

बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
