
दौसा. श्रीरामकरण जोशी विद्यालय में परीक्षार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम में विधायक मुरारीलाल मीना से सवाल-जवाब करती छात्रा।
दौसा . श्रीरामकरण जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दौसा शहर के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 10 व 12 के बोर्ड परीक्षार्थियों के साथ बुधवार को संवाद कार्यक्रमआयोजित किया गया।
इसमें विधायक मुरारीलाल मीना ने परीक्षार्थियों को मन लगाकर पढऩे व अच्छे परिणाम लाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने सवाल भी पूछे, जिनका विधायक ने जवाब दिया।
कार्यक्रम में दौसा विधायक मुरारीलाल मीणा ने कहा कि शिक्षा से ही सभी तरह के भेदभाव व कमियां दूर हो सकती हैं। कुरीतियों से लेकर अपराध तक की जड़ अशिक्षा है। ऐसे में सभी परीक्षार्थी मेहनत कर अच्छे अंक लाएं तथा अपने भविष्य की सुनहरी नींव रखें। विधायक ने कहा कि उनका पूरा फोकस दौसा को शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाना है। बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम देने वाले दौसा विधानसभा क्षेत्र में स्थित राजकीय विद्यालयों को अतिरिक्त सुविधा के लिए 10 लाख रुपए विधायक कोटे से देने की घोषणा की। कक्षा 10 और 12 में सर्वश्रेष्ठ 3-3 विद्यार्थियों को हवाई यात्रा करवाने का वादा भी किया।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम मीणा हिंगी ने कहा कि बोर्ड परीक्षार्थियों के साथ विधायक का संवाद कार्यक्रम राजस्थान में अनूठी पहल है। विधायक की घोषणा को राज्य स्तर पर भी अपनाया गया है।
विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
बालिका मोनिका सैनी ने विधायक से पूछा कि आप एक इंजीनियर रहे हैं, ऐसे में उच्च शिक्षा राजनीति क्षेत्र में कितना उपयोगी रहती है। विधायक ने कहा शिक्षित जनप्रतिनिधि योजनाओं को बारीकी से जानकर आमजन को लाभ पहुंचाता है। बालिका नसरीन बानो ने पूछा कि हम आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे किस तरह मुकाबला कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य बना लें तो किसी भी तरह का अभाव आड़े नहीं आएगा। छात्रा टीना शर्मा ने कहा कि प्रश्न याद होते हुए भी परीक्षा में भूल जाते हैं। विधायक ने कहा कि एकाग्रचित होकर सवालों का जवाब दें। जल्दबाजी नहीं करें।
छात्रा पूजा मीणा पूछा कि गांधीजी की पुण्यतिथि है, ऐसे में आप उनके किन विचारों से ज्यादा प्रभावित हो। इस पर विधायक ने कहा कि सत्य और अहिंसा से प्रभावित हैं। छात्र सतीश शर्मा ने उच्च माध्यमिक स्तर पर विषय चयन के बारे में पूछा। विधायक ने कहा कि विषय का चयन किसी की राय से न कर अपनी क्षमता को पहचानते हुए करें। अन्य कईबच्चों ने भी शिक्षा तथा विधायक के जीवन से जुड़े सवाल पूछे।
बालिकाओं को सौंपे चेक : समारोह में आरपीएससी शिक्षक फोरम के बचपन बचाओ, देश संवारो अभियान के तहत अनाथ बालिकाओं को 1100-1100 रुपए के चेक भी प्रदान किए गए। बड़ागांव स्कूल के प्रधानाचार्य वेदव्यास मीणा ने अभियान के लिए 51०० रुपए का चेक संयोजक प्रहलाद फाटक्या को प्रदान किया। रामकरण स्कूल के प्रधानाचार्यशंभूदयाल मीना, आनंद शर्मा स्कूल की संगीता मानवी, महात्मा गांधी स्कूल के रविन्द्र चतुर्वेदी, गांधी चौक स्कूल की सीमा मीना, कार्यक्रम में डीईओ प्रा. रामप्रसाद बैरवा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजाराम मीणा, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी बलवीरसिंह गुर्जर, एसीबीईओ रामनारायण मीणा, संस्कृत स्कूल के नंदलाल गुप्ता, दौसा ने भी संबोधित कियाकार्यक्रम के अंत में सहायक निदेशक (समसा) राजीव शर्मा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम शर्मा, मोहम्मद आसिफ, गिर्राज शर्मा, अभय सक्सेना, घनश्याम चौबदार, अवधेश तिवाड़ी, अनिल मीना, मुरलीधर मीना, रेणू मीना सहित कईलोग थे।
मनचलों से यूं निपटो : एक बालिका ने जब रास्ते में मनचले युवकों द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत की तो विधायक ने सुरक्षा का भरोसा दिया। वहीं सीडीईओ ने कहा कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेकर ऐसे मनचलों को कूटकर सबक सिखाने का हौसला छात्राओं में होना चाहिए।
Published on:
30 Jan 2020 11:28 am
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
