
असम की संस्कृति से रू-ब-रू होंगे दौसा जिले के विद्यार्थी
दौसा. केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से शुरू किए गए एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत जिले के विद्यार्थियों को असम राज्य की संस्कृति से विद्यालय स्तर पर रू-ब-रू कराया जाएगा। कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विद्यालय में बच्चों को असम की भाषा, कला, वेशभूषा, खानभान, इतिहास, रीति-रिवाज सहित सभी जानकारियों से अवगत कराने के लिए गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम शुरू किया। इसके तहत शिक्षण सत्र 2019-20 के लिए दो-दो राज्यों की कुल 16 जोड़ी बनाईगई। राजस्थान की जोड़ी असम से बनी है। अब एक-दूसरे राज्य में बच्चों के मध्य संस्कृति का आदान-प्रदान होगा। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने हाल ही में आदेश जारी कर सभी विद्यालयों में आयोजन कराने व जिला नोडल अधिकारी भी नामित किए हैं। प्रत्येक विद्यालय में असम से संबंधित चित्रकारी की दीवार भी बनाई जाएगी। बच्चों को असम के बारे में बताने के लिए शिक्षकों को एनसीईआरटी की पुस्तक ‘इंडिया-यूनिटी इन कल्चरल डायवर्सिटी’ अथवा इंटरनेट से जानकारी हासिल करनी होगी।
गतिविधियां निर्धारित
एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के लिए प्रत्येक जिले में कलेण्डर बनाया गया है। दौसा में मंगलवार को इस सम्बंध में आदेश जारी किए गए। सहायक जिला नोडल अधिकारी कालूराम मीना ने बताया कि असमियां भाषा की वर्णमाला, गाने मुहावरे, निबंध प्रतियोगिता, असमिया भाषा सीखाने की कक्षा, असम संस्कृति का इतिहास, परम्परा व नाटक रोल प्ले, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आदि आयोजन प्रति सप्ताह होंगे। प्रत्येक विद्यालय असम से जुड़ा डिस्प्ले लगेगा। माह में दो बार असम समाचार वाचन, जल संरक्षण व सिंगल यूज प्लास्टिक आदि पर जानकारी आदि गतिविधि होंगी। माह में एक बार असम से संबंधित प्रश्नोत्तरी होगी। सभी गतिविधियों के फोटो व वीडियो बनाकर जिला कार्यालय की ई-मेल पर भेजने होंगे। विद्यालय स्तर पर इबीएसबी क्लब का गठन भी होगा। इसमें संस्था प्रधान, शाला दर्पण प्रभारी, शारीरिक शिक्षक, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी, दो महिला शिक्षक व 5 बालक-बालिकाओं को शामिल किया जाएगा।
क्विज विजेताओं को असम यात्रा
भारत सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से एक भारत श्रेष्ठ भारत के अन्तर्गत जोड़ी राज्य के संदर्भ में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता भी कराईजाएगी। राजस्थान में 1 से 15 मार्च के बीच प्रतियोगिता होगी तथा विजेता छात्रों को असम की यात्रा कराई जाएगी।
क्विज विजेताओं को असम यात्रा
भारत सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से एक भारत श्रेष्ठ भारत के अन्तर्गत जोड़ी राज्य के संदर्भ में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता भी कराईजाएगी। राजस्थान में 1 से 15 मार्च के बीच प्रतियोगिता होगी तथा विजेता छात्रों को असम की यात्रा कराई जाएगी।
Published on:
06 Feb 2020 10:21 am
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
