बांदीकुई. जलझूलनी एकादशी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर के आराध्य श्री राधावल्लभ जी महाराज व श्री चौथ माता की फूल डोल यात्रा निकाली गई। यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्रीसरयू दास आश्रम पहुची। वहां ठाकुर जी का अभिषेक और कथा वाचन होने के उपरांत शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई जल विहार यात्रा वापिस मंदिर प्रांगण पहुंची। इस दौरान सेवा समिति के सदस्य महंत सोनु पण्डित, जीतू हरियाणा, नवीन झालानी, अंकुश माचीवाल, राजकुमार तिवारी, नीतू झालानी, बबलू मुदगल, पवन सैन, शैलू सैन, कालू सोनी, हेमचंद सोनी, बाहु सिंधी, भुवन अरोड़ा, छोटू पंजवानी सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर ठाकुर जी के दर्शन किए। (ग्रामीण)