1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

30 फीट लंबी गाड़ी में आया दूल्हा, लोगों में देखने की रही उत्सुकता

The groom came in a 30 feet long car, people were curious to see: जयपुर के मानसरोवर से दूल्हे को लेकर आया

2 min read
Google source verification
30 फीट लंबी गाड़ी में आया दूल्हा, लोगों में देखने की रही उत्सुकता

30 फीट लंबी गाड़ी में आया दूल्हा, लोगों में देखने की रही उत्सुकता

खेडला. कस्बे से गुजर रही 30 फीट लंबी गाड़ी को देखने की लोगों में उत्सुकता रही। सलेमपुर थाना पुलिस द्वारा रास्ता जाम नहीं होने की वजह से खेड़ला बस स्टैंड के मुख्य रोड तक गाड़ी को छोड़ा गया। इससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही। गाड़ी चालक पवन कुमार शर्मा ने बताया कि वह यहां जयपुर के मानसरोवर से दूल्हे को लेकर आया है।

The groom came in a 30 feet long car, people were curious to see

स्वर कोकिला लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि


दौसा. शहर के म्यूजिक पैलेस पर माय म्यूजिक वल्र्ड के बैनर तले शहर के गायन प्रेमियों ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


श्रद्धांजलि कार्यक्रम राष्ट्रीय कवियित्री सपना सोनी, सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष ऋषभ शर्मा, रोटरी क्लब के अध्यक्ष शिव शंकर सोनी की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान गाता रहे मेरा दिल ग्रुप के सदस्यों ने लता मंगेशकर के गाने गाकर उन्हें याद किया। सपना सोनी ने स्मृतियों को लेकर काव्य पाठ से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। पैलेस संचालक सुशील कुमार शर्मा, सारिका शर्मा, माय म्यूजिक वल्र्ड की चेयरपर्सन सोनिया शर्मा, स्मृति शर्मा, शोभा गौतम, कल्पना शर्मा, मंजू शर्मा, अक्षरा गौतम, आदिती शर्मा सहित अन्य ने पुष्पांजलि अर्पित की।

रथ पर विहार को निकले रघुनाथजी


दौसा. बसंत माह की शुरुआत पर शहर के रघुनाथ मोहल्ला स्थित मंदिर से चांदी के रथ में सवार होकर भगवान रघुनाथ व नृसिंहजी विहार के लिए गाजे-बाजे से ले जाए गए। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा झांकी के दर्शन कर ढोक लगाई। देव प्रतिमाओं को बारादरी स्थित सीतारामजी मंदिर में ले जाया गया। इस दौरान नगर परिषद व पुलिसकर्मी सहित आमजन मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि शहर के गांधी चौक में रघुनाथजी के मोहल्ले में 1150 वर्ष पुराना राजा दुल्हेराय निर्मित भगवान रघुराथ महाराज का मंदिर है। तभी से माघ शुक्ल प्रतिपदा को वन विहार की परम्परा है। यह प्रवास छह दिन का होता है। सप्तमी को इसी रथ में सवार होकर भगवान सूर्यनारायण भी बारादरी मंदिर में जाते हैं।

Story Loader