15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिला कारागृह के जेलर समेत 85 बंदियों की तबीयत बिगड़ी

The health of 85 prisoners including the jailor of the Dausa jail- ढाई दर्जन का जिला अस्पताल में कराया उपचार, दूषित भोजन-पानी व गर्मी को माना जा रहा है कारण

2 min read
Google source verification
जिला कारागृह के जेलर समेत 85 बंदियों की तबीयत बिगड़ी

जिला कारागृह के जेलर समेत 85 बंदियों की तबीयत बिगड़ी

दौसा. जिला कारागृह के जेलर सहित सात दर्जन बंदियों की तबीयत खराब होने से हडक़म्प मच गया। गुरुवार रात करीब डेढ़ दर्जन बंदियों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी ट्रोमा वार्ड में उपचार कराया गया। वहीं शुक्रवार को जेलर रोहित कौशिक की भी तबीयत खराब होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बाद में जेलर को जयपुर रैफर कर दिया गया। इसके थोड़ी देर बाद ही कारागृह में अन्य 12 बंदियों को भी उपचार के लिए लाया गया। अन्य बंदियों का जिला कारागृह में ही उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि अधिकतर को पेट दर्द की शिकायत थी। प्रथम दृष्टया तबीयत खराब होने का कारण दूषित भोजन-पेयजल व गर्मी को माना जा रहा है। बंदियों को शाम के खाने में दाल-रोटी व खिचड़ी आदि का सेवन किया था।

The health of 85 prisoners including the jailor of the Dausa jail


जानकारी के अनुसार गुरुवार रात बद्रीनारायण, करणसिंह, लक्ष्मणसिंह, नवलराम, नन्दलाल, युगलकिशोर, सुनील, हीरालाल, भगवानसहाय, देवाराम, प्रीतम, सुरेश, अमरसिंह, महेन्द्र, अमरसिंह, महेन्द्र, सोनू आदि बंदियों की तबीयत खराब होने पर जिला चिकित्सालय में उपचार कराया गया। वहीं शुक्रवार को 12 अन्य बंदियों का उपचार कराया गया। इसके अलावा कई अन्य बंदियों का कारागृह में भी उपचार किया। कारागृह में कुल करीब 85 बंदियों की तबीयत खराब हुई थी। इसमें से 30 का जिला चिकित्सालय में उपचार कराया गया है। इस संबंध में जिला चिकित्सालय पीएमओ डॉ.सीएल मीना ने बताया कि तेज गर्मी के कारण तबीयत खराब होना लग रहा है। वहीं सूत्रों का कहना है कि जेल में दूषित पानी की समस्या है। शुक्रवार को बाहर से आरओ का पानी भी मंगवाया गया।

बंदियों को करते हैं क्वारंटीन

कोरोना के चलते जिला करागृह में बंदियों का क्वारंटीन सेंटर है। ऐसे में यहां जयपुर, अलवर एवं सवाईमाधोपुर आदि जेलों से बंदियों को लाया जाता है। वर्तमान में कारागृह में 308 बंदी हैं।


जिला जेल में पहुंचा पेयजल

जिला कारागृह में शुक्रवार को पीडब्लयूडी की ओर से टंकी में शुद्व पेयजल पहुंचाया गया। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि कारागृह में शुद्ध पेयजल की समस्या है। जिला पुलिस का जाब्ता भी रात को ही जिला कारागृह में पहुंच गया।

इनका कहना है...
जिला कारागृह में करीब 85 बंदियों की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली थी। कई बंदियों का जिला चिकित्सालय में उपचार कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

अविचल चतुर्वेदी, जिला कलक्टर, दौसा

The health of 85 prisoners including the jailor of the Dausa jail