मानपुर. थाना क्षेत्र के रायपुरा गुजरान में शनिवार रात को एक घर से लाखों रुपए के जेवरात सहित नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने घटना का जायजा लिया. इस संबंध में पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी सीताराम सैनी ने बताया कि चोरी की वारदात पुलिस के रिटायर्ड एएसआई रघुवीर गुर्जर के घर उस वक्त हुई, जब परिवार के लोग बरामदे में सो रहे थे। परिवार की बहू ने शनिवार को जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था। ऐसे अन्य महिलाएं उसकी सार-संभाल के लिए घर के अंदर सो रही थी। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
लाखों रुपए के जेवरात पार
चोर रात को कमरे में रखें बक्शे से सोने का गले का हार, मंगल सूत्र, जन्तर, नथ टीका व 30 हजार की नकदी सहित करीब 5 लाख का जेवरात पार कर ले गए। वारदात की परिवार के लोगों को भनक तक नहीं लगी। इसके बाद दो दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया. लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह चोरी की गई पेटी खेत में पड़ी मिली।
