9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

जलदाय विभाग की अनदेखी से व्यर्थ बहा हजारों लीटर पानी

आठ दिन के अंतराल में पेयजल मिल रहा है, एक किलोमीटर दूर जाकर निजी नलकूपों से पानी भरने को मजबूर लोग

Google source verification

बांदीकुई. पीएचईडी के जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते पीचूपाड़ा कलां गांव में टंकी से ओवरफ्लो होकर व्यर्थ हजारों लीटर पेयजल बह गया। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो टंकी के समीप बाल्टियां लगाकर पानी को बचाने की जुगत में लग गए। एक ओर घटते भूजल स्तर व पेयजल संकट के कारण जलापूर्ति का अंतराल बढ़ रहा है, वहीं जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते व्यर्थ अमृत बह रहा है। लोगों का कहना है कि आठ दिन के अंतराल में पेयजल मिल रहा है। प्यास बुझाने के लिए लोग करीब एक किलोमीटर दूर जाकर निजी नलकूपों से पानी भरने को मजबूर हैं।