खेड़ला(दौसा). क्षेत्र के गांव सलेमपुर में गांव के तीन युवकों की धनतेरस को महू इब्राहिमपुर कस्बे में खरीददारी कर लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार देर रात शाम को महुवा हिण्डौन मार्ग पर सलेमपुर थाना गांव के समीप एक बाइक से गांव लौट रहे तीन युवकों को तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे अंकित (22) पुत्र शेरसिंह और विक्की (21) पुत्र भागमल जाटव की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं आकाश (18) पुत्र घनश्याम गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे हिण्डौन से जयपुर रेफर किया गया, जहां घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया।