8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत पर नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा: बुआ-भतीजे की करंट लगने से मौत

निगम की लापरवाही- घर से सटकर निकल रहे नंगे तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Mahesh Jain

•

Updated: 28 Nov 2020, 7:32 PM IST

छत पर नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा: बुआ-भतीजे की करंट लगने से मौत

छत पर नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा: बुआ-भतीजे की करंट लगने से मौत

दौसा. जिला मुख्यालय पर आगरा रोड स्थित सरस डेयरी के समीप करंट लगने से शनिवार सुबह बुआ व भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

सदर थाने के हैड कांस्टेबल महादेव गुर्जर ने बताया कि बीचलवास रोड पर सवाई भोज कॉलोनी स्थित मकान पर 8 वर्षीय बालक मुनेष पुत्र सुमेर गुर्जर निवासी खवारावजी अपनी बुआ के पास रहकर पढ़ता था। जब वह छत पर नहाने गया तो समीप गुजर रही बिजली की लाइन से करंट लगने पर झुलस गया। उसे बचाने गई बुआ केशंता (45) पत्नी स्वर्गीय लल्लूराम गुर्जर मूल निवासी जहांगिरिया (सिकंदरा) भी करंट की चपेट में आ गई। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हर कोई परिजनों को ढांढस बंधाता नजर आया।


सुबह ही गांव से लौटे थे

पुलिस के अनुसार महिला के पति की कुछ समय पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। महिला अपने गांव जहांगिरिया में शादी समारोह में भाग लेकर शनिवार सुबह ही दौसा स्थित निवास पर लौटे थे। कुछ देर बाद ही दर्दनाक हादसा हो गया।

निगम की लापरवाही से आक्रोश

हादसे के बाद स्थानीय लोगों व परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाकर आक्रोश जताया। लोगों का कहना है कि निगम के 11 केवी के नंगे तार घर के सटकर गुजर रहे हैं। इसके चलते दो लोगों की जान चली गई। वहीं शहर में अन्य कई जगह भी बिजली के तारों के घरों के समीप से गुजर रहे हैं। ऐसे में लोगों ने मरम्मत अभियान चलाने की मांग की है।