7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान की जुड़वा बहनों ने PM मोदी को लिखा इमोशनल लेटर, मम्मी-पापा के ट्रांसफर के लिए यूं बयां की पीड़ा

इस पत्र में बालिकाओं ने माता-पिता और उनके बीच 646 किलोमीटर की दूरी का चित्र बनाकर जो दृश्य प्रस्तुत किया है, वह मार्मिक नजर आता है। ऐसे में यह पत्र चर्चा का विषय बन गया है।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Suman Saurabh

Feb 27, 2024

archita-archana.jpg

बांदीकुई। दौसा जिले के बांदीकुई क्षेत्र की दो बहनों का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें 12 वर्षीय दो जुड़वा बहनों ने माता-पिता के अलग-अलग शहरों में नौकरी करने व खुद चाचा के पास बांदीकुई में रहकर पढ़ाई करने की पीड़ा बताई तथा माता-पिता का स्थानान्तरण जयपुर में करने की गुहार लगाई है।

इस पत्र में बालिकाओं ने माता-पिता और उनके बीच 646 किलोमीटर की दूरी का चित्र बनाकर जो दृश्य प्रस्तुत किया है, वह मार्मिक नजर आता है। ऐसे में यह पत्र चर्चा का विषय बन गया है। तृतीय श्रेणी के शिक्षक भी पत्र को पोस्ट कर तबादलों की मांग उठा रहे हैं। पत्र में जुड़वा बहनें अर्चिता और अर्चना ने बताया कि उनके पिता देवपाल मीना पंचायत समिति चौहटन (बाड़मेर) में सहायक लेखाधिकारी हैं और माता हेमलता राजकीय स्कूल देवड़ा ब्लॉक समदड़ी (बालोतरा) में अध्यापिका हैं।

दोनों बहनें अपने चाचा-चाची के साथ बांदीकुई में रहकर पढ़ रही हैं। दोनों ने पत्र में लिखा कि उन्हें माता-पिता की बहुत याद आती है, उनके बिना पढ़ाई करने का मन भी नहीं करता। वे दोनों चाहती हैं कि माता-पिता का स्थानांतरण जयपुर हो जाए, ताकि वे उनके पास रहकर पढ़ाई कर सके। पत्र में उन्होंने यह भी लिखा कि वे पीएम मोदी के कई अभियान जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना आदि के बारे में सुनी हैं, उनसे बहुत प्रेरणा मिली है। ऐसे में माता-पिता के साथ रहकर उनका नाम रोशन करना चाहती हैं।

यह भी पढ़े : फेयरवेल पार्टी में हुआ अजीब वाक्या, स्कूल संचालक ने मार्कशीट नहीं दी तो कनपटी पर तानी पिस्टल

बालिकाओं ने पत्र में पापा और मम्मी का चित्र बनाकर उनके कार्य क्षेत्र चौहटन और समदड़ी की दूरी 130 किलोमीटर बताई। इसके बाद जयपुर के घर का चित्र बनाया। आखिर में दोनों बहनों ने अपना चित्र बनाकर बांदीकुई और समदड़ी की दूरी 646 किलोमीटर बताई।