6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो आरोपी गिरफ्तार, कार में से एक पिस्टल व 7 कारतूस बरामद

Two accused arrested, one pistol and 7 cartridges recovered from car: आरोपी वाहन को छुड़वाने आए तो पुलिस ने कार की तलाशी ली

2 min read
Google source verification
दो आरोपी गिरफ्तार, कार में से एक पिस्टल व 7 कारतूस बरामद

दो आरोपी गिरफ्तार, कार में से एक पिस्टल व 7 कारतूस बरामद

दौसा. कोतवाल थाना पुलिस ने कार में से एक पिस्टल व 7 जिंदा कारतूस जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली थाना प्रभारी सुगन सिंह ने बताया कि 25 अक्टूबर की शाम रामकरण जोशी स्कूल के सामने लहराती हुई एक कार ने गाय को टक्कर मारकर डिवाइडर भी तोड़ दिया था। मौके से चालक फरार हो गया था।

Two accused arrested, one pistol and 7 cartridges recovered from car

इस पर एएसआई हेतराम ने कार को जब्त कर मामला दर्ज कराया था। अब आरोपी वाहन को छुड़वाने आए तो पुलिस ने कार की तलाशी ली तो एक अवैध पिस्टर व सात जिंदा कारतूस मिले। इस पर वाहन मालिक कंचनपुरा महुवा निवासी तेजराम मीना हाल निवासी जैमन कॉलोनी दौसा तथा चालक इंद्रसिंह राजपूत निवासी डेयरी के पीछे काली डूंगरी को गिरफ्तार किया गया।

Two accused arrested, one pistol and 7 cartridges recovered from car

बलात्कार के आरोपी की श्यालावास केन्द्रीय कारागृह में मौत. अस्थमा से पीडि़त था बंदी


दौसा. केन्द्रीय कारागृह श्यालावास में नाबालिग से बलात्कार के मामले में बंद एक आरोपी की बुधवार सुबह मौत हो गई। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले की जांच मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दौसा ने ग्राम न्यायालय न्याधिकारी हिमानी चतुर्वेदी को सौंपी है।


विशिष्ट केन्द्रीय कारागृह श्यालावास के अधीक्षक आर. अनंतेश्वरम ने बताया कि सेंट्रल जेल जयपुर से गत 21 मार्च को बंदी जयराल्ड उर्फ जॉनी निवासी कठपुतली नगर, कच्ची बस्ती ज्योति नगर जयपुर को श्यालावास जेल में शिफ्ट किया गया था। यह पोक्सो एक्ट के तहत दस वर्ष के कठोर कारावास से दण्डित था। बंदी अस्थमा बीमारी से ग्रसित था। बुधवार सुबह बंदी को सांस लेने में परेशानी होने पर जिला चिकित्सालय दौसा में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की सूचना से जिला कलक्टर, जेल विभाग के आला अधिकारियों के अलावा मानवाधिकार आयोग, न्यायिक विभाग सहित कई सरकारी विभागों को अवगत कराया गया है।

Two accused arrested, one pistol and 7 cartridges recovered from car