4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे से आकर चुराते थे बकरियां, गिरोह का पर्दाफाश

दिल्ली गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी के काम में ही जाने वाली गाड़ी जब्त  

Google source verification

लवाण @ पत्रिका. लवाण थाना ने बकरी चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिल्ली गेंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी बकरियां चोरी कर बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार पहिया वाहन और औजार भी जब्त किए हैं। थाना प्रभारी दिनेश कुमार मीणा ने बताया कि श्रवण कुमार खटीक ने लवाण थाने में २४ सितम्बर को बकरी चोरी होने का मामला दर्ज करवाया था। तब से ही पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लग रही थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी आरोपी पहले कस्बे में बाइक से घूमते थे और बकरी पालन करने लोगों से बातचीत कर बाड़े को देखते थे। ये आरोपी दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेसवे पर भी वारदात को अंजाम दे चुके है। उन्होंने बताया कि आरोपी सोनू मीणा निवासी सुल्तानपुर नई दिल्ली, ओम प्रकाश उत्तमनगर, राजू झझर हरियाणा, दीपक निवासी पाटन थाना तूंगा जिला जयपुर को गिरफ्तार किया है।

एक ही गाड़ी पर दौ नम्बर प्लेट

पुलिस ने बताया कि आरोपी जिस राज्य में बकरी चोरी करने की वारदात को अंजाम देते थे, उसी जिले की नम्बर प्लेट गाड़ी पर लगा लेते थे। जिससे यह पता नहीं चल पाता था और गाड़ी को भी कोई नहीं पकड़ता था। चोरी की गई बकरियों को दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में भी भेजते थे। पुलिस टीम में रामबाबू हैडकास्टेबल,फूलसिंह हैडकास्टेबल,कमलेश कुमार हैड कास्टेबल,सुमेरसिंह,लोकेन्द्रसिंह, सचिन और विजय आदि शामिल रहे।