
पानी ने रोकी स्कूल की राह तीन दिन से नहीं जा रहे बालक
गीजगढ़. ग्राम पंचायत कालाखो अम्बाड़ी के गढ़ोरा गांव की बिचलारामा राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सामने पानी भरने से मार्ग बंद हो गया है। तीन दिन से विद्यालय में बच्चे नहीं पहुंच पा रहे हैं। जानकारी के अनुसार गांव के पहाड़ से आने वाला बारिश का पानी का बहाव मार्ग नहीं होने से विद्यालय के सामने एकत्र हो जाता है। इससे कालाखो से बहरावण्डा जाने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को पांच फीट पानी में होकर गुजरना पड़ता है। स्कूल के आगे पानी भरने से बच्चों की पढ़ाई ठप हो गई है।
पानी के भराव से विद्यालय भवन के ढहने की आशंका भी बनी हुई है। वाहन चालकों को 15 किलोमीटर का चक्कर लगाकर दूसरे मार्ग से जाना पड़ता है। अखबार हॉकर बलराम मीणा की बाइक पानी में फिसलने से नुकसान हो गया। प्रधानाध्यापक रामस्वरूप मीणा ने बताया कि पानी भराव के सम्बंध में अधिकारियों को अवगत करा दिया। ग्रामीणों ने भी प्रशासन को कई बार कहा है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा।
पानी भराव से आवागमन बाधित
बांदीकुइ्र्र. राजेश पायलट राजकीय महाविद्यालय के सामने से पण्डितपुरा जाने वाले मार्ग पर बारिश का पानी भराव होने से सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। इससे लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। राजकीय महाविद्यालय के सामने पंडितपुरा की ओर जाने वाली सड़क में कई जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। उनमें पानी भरा रहने से तेज गति में वाहन आने पर दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। अब तक कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। इस मार्ग पर कई शिक्षण संस्थाएं संचालित हैं। ऐसे में सैैकड़ों की संख्या में छात्र आवाजाही करते हैं। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी एवं उपखण्ड अधिकारी को पत्र भेजकर सड़क मरम्मत की मांग की है। (नि.स.)
कुण्डल. खोर्रा-कलां गांव के एनिकट में आधा दर्जन से अधिक स्थानों से हो रहा रिसाव शनिवार को बंद हो गया। रामसिंह राजावत ने बताया कि पहाड़ की तलहटी में पांच वर्ष पूर्व 9 लाख 8 6 हजार की लागत से पक्के एनिकट का निर्माण किया गया था। अ'छी बरसात नहीं होने के चलते पूर्व में पूरा नहीं भरा था। इस बार एनिकट भरने के बाद निर्माण कार्य की पोल खुल गई।
Published on:
01 Jul 2018 09:07 am
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
