8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवउठनी पर रहेगी शादी समारोह की धूम

खरीदारों से बाजार में बने जाम के हालात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 19 Nov 2020, 9:41 PM IST

देवउठनी पर रहेगी शादी समारोह की धूम

देवउठनी के अबूझ सावे के लिए लालसोट के सवाई माधोपुर रोड स्थित सज धजकर तैयार मैरिज गार्डन।

लालसोट (दौसा). आगामी सप्ताह 25 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के अबूझ सावे के साथ ही चार माह के बाद एक बार शादियों के सीजन की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में चार माह के लंबे अंतराल के बाद देवउठनी एकादशी से एक बार फिर शहनाई की गूंज सुनाई देगी। देवउठनी के अबूझ सावे के चलते दिवाली बाद बाजारों रौनक पूरी तरह बनी हुई है। कपड़ों की दुकान, साड़ी विक्रेताओं, परचूनी सामान की दुकान, साफा- शेरवानी की दुकानों और सर्राफा दुकानों पर दिन भर ग्राहकोंं की भीड़ बनी है और वर और वधू पक्ष के लोगों द्वारा जमकर खरीदारी करने से दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक बनी है। शहर के बौली बाजार, आजाद चौक, पुरानी अनाज मंडी, जवाहर गंज सर्किल एवं झरंडा चौक के बाजारों में दिन भर ग्राहकों की रेलमेपल सी मची रहती है। देवउठनी एकादशी के अबूझ सावे पर शादियों की बहार से मैरिज गार्डन संचालकों के मुरझाए चेहरों पर भी रौनक दिखाई देने लगी है। सवाई माधोपुर रोड स्थित राजराजेश्वरी गार्डन के संचालक वीरसिंह मीना ने बताया कि देवउठनी एकादशी के अबूझ सावे के लिए मैरिज गार्डन कई महिनों पूर्व ही बुक हो चुके हैं और आगामी सावों के लिए भी बुकिंग फुल हो चुकी है। मैरिज गार्डन एक सप्ताह पहले की सज धजकर तैयार हो चुके हैं। इन दिनों लग्न सगाई के कार्यक्रम भी आयोजित होना शुरू हो चुके हैं।

बांदीकुई. 25 नवंबर को देवउठनी से शुरू हो रहे मांगलिक कार्यों के कारण देवउठनी पर इस बार शादियों की भरमार रहेंगी। कोराना के कारण इस बार आखातीज, पीपल पूॢणमा सहित अन्य सावों पर शादियां नहीं हो पाई थी। इस कारण इस बार देवउठनी एकादशी को शादियों की ऐसी भरमार है कि न तो शादियों के लिए वाहन मिल पा रहे हैं और न ही घोड़ी बाजे। फोटो ग्राफर सहित हलवाई सहित टैंट वालो का भी ऐसा ही हाल हैं। क्योंकि एक साथ में देवउठनी एकादशी पर शादियों की संख्या अधिक होने के चलते ऐसे हालात बन रहे हैं।
लोगों को शादी समारोह में मुंह मांगी कीमत देने के बावजूद बसें, जीप सहित अन्य वाहन बुङ्क्षकग के लिए नहीं मिल पा रहे हैं। जिसपर लोग आसपास के अन्य क्षेत्रों में जाकर गाडियों की ज्यादा रकम देकर बुङ्क्षकग करते नजर आते हैं।बाजारों में बिक्री बढ़ी हालांकि एक साथ में अधिक शादियों होने से बाजारों में रौनक बढ़ गई है। खरीददारी बढऩे के साथ बडी़ संख्या में ल़ोग उमडऩे लगे हैं। जिसके चलते बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों समेत शहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों के वाहनों के बढऩे से जाम के हालत बने हुए हैं। पुलिस प्रशासन दिन भर जाम से शहर वासियों को निजात दिलाने के लिए मशक्कत करते नजर आते हैं।
वहीं पिछले आठ महिनों से मंदी के दौर से गुजर रहा बाजार में देवउठनी एकादशी के सावों सहित अन्य समारोह के चलते बाजार में कपड़े, बर्तन जेवर, सजावट, खाद्य सामग्री सहित अन्य सामानो की बिक्री बढऩे से बाजार में रौनक सहित व्यापारियों के चेहरों पर भी अब खुशी नजर आ रही हैं। लम्बे समय मंदी के दौर से गुजर रहे बाजार में अब फिर से रौनक लौट आई हैं। बढ़ते व्यापार के साथ ही अब लोगों के रोजगार के अवसर भी मिलना शुरू होने लगा हैं।
सौ से अधिक व्यक्ति शादी में नहीं हो सकेंगे शामिलकोराना के बढ़ते प्रकोप के चलते राज्य सरकार ने शादियों को लेकर गाइड लाइन तय कर रखी हैं। किसी भी शादी में सौ से ज्यादा व्यक्ति शामिल नहीं हो सकेगें। शादी में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही शादी समारोह में सेनेटराइज की व्यवस्था जरूरी होगा।