19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौरी पुलिया पर टूटा तार, बड़ा हादसा टला

Wire broken on Nagauri culvert, big accident averted: सड़क पर काफी देर तक लग गया जाम

2 min read
Google source verification
नागौरी पुलिया पर टूटा तार, बड़ा हादसा टला

नागौरी पुलिया पर टूटा तार, बड़ा हादसा टला

दौसा. शहर के लालसोट रोड नागौरी पुलिया पर गुुरुवार दोपहर बाद 11 केवी का तार टूट कर नीचे गिर गया। इससे वहां मौजूद लोगों में हड़कम्प मच गया। हालांकि गनीमत रही की किसी को करंट नहीं लगा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Wire broken on Nagauri culvert, big accident averted


जानकारी के अनुसार लालसोट रोड नागौरी पुलिया के समीप 11 केवी का तार टूट कर एक तरफ तो वह तारों में ही उलझ गया, लेकिन एक तरफ नीचे जमीन में गिर गया। जबकि यह शहर का व्यस्तम सड़क मार्ग है। तार टूटते ही वहां हड़कम्प मच गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। सूचना पर निगमकर्मीभी पहुंच गए।

Wire broken on Nagauri culvert, big accident averted

अवैध अफीम डोडा चूरा सहित एक गिरफ्तार


नांगल राजावतान. थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम को नाकाबंदी के दौरान अवैध रूप से अफीम डोडा चूरा ले जाते एक जने को गिरफ्तार किया।पुलिस ने उसके पास से 114 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। थानाधिकारी कमलेश चौधरी ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान नांगल राजावतान बायपास पर बिना नम्बर की गाड़ी की जांच करने पर उसमें अवैध अफीम डोडा चूरा ले जा रहे वीरेन्द्रसिंह पुत्र सुरेन्द्रसिंह निवासी बरडवाल थाना दूरी जिला संगरुर पंजाब को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में उसने अवैध अफीम कोटा से खरीदकर पंजाब में बेचने के लिए जाना बताया। कार्रवाई के दौरान थाना टीम में थानाधिकारी सहित निहालसिंह हैण्ड कांस्टेबल, सिपाही बाबूलाल, बनवारी लाल, अशोक कुमार, चालक मानसिंह आदि मौजूद थे।

एम्बुलेंस 108 की रही हड़ताल


दौसा. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को जिले में 108 एम्बुलेंस चालकों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल रखी। 108 एम्बुलेंस की हड़ताल के कारण सड़क दुघर्टना एवं अन्य हादसों में घायलों को अस्पतालों तक लाने में परेशानी हुई। लोगों को निजी वाहन किराए कर अस्पतालों तक पहुंचना पड़ा। इधर एम्बुलेंस चालकों ने बताया कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक वे हड़ताल रखेंगे ।