8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिव्यांग ज्वैलर को चकमा देकर महिलाओं ने पार किए एक लाख के आभूषण

घास मंडी की घटना, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Mahesh Jain

•

Updated: 29 Dec 2020, 8:55 PM IST

दिव्यांग ज्वैलर को चकमा देकर महिलाओं ने पार किए एक लाख के आभूषण

दिव्यांग ज्वैलर को चकमा देकर महिलाओं ने पार किए एक लाख के आभूषण

दौसा. पुराने शहर में घास मंडी रोड स्थित एक दिव्यांग ज्वैलर को चकमा देकर तीन महिलाएं करीब एक लाख कीमत के सोने के आभूषण पार कर ले गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंगलवार को पीडि़त ज्वैलर लाल मोहम्मद निवासी व्यास मोहल्ला वारदात के संबंध में कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 27 दिसम्बर को एसआर ज्वैलर्स पर तीन महिलाएं आई। सोने व चांदी के आभूषण देखने के बाद एक जोड़ी चांदी की चिटकी खरीदी।

इस दौरान दिव्यांग सुनार और उसके भाई को बातों में लगाकर एक डिब्बे में 4 जोड़ी सोने के टॉप्स व 4 सोने की बाली पार कर ली। घटना का पता ज्वैलर को शाम के समय लगा जब वह सामान संभाल रहा था। ज्वैलरी कम होने पर उसे शक हुआ तो दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें महिलाएं माल पार करती नजर आई। वारदात से आसपास के दुकानदारों व ज्वैलर्स में हड़कम्प मच गया। अन्य ज्वैलर्स ने भी दुकान का सामान संभाला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

पहले भी हुई वारदात, नहीं मिला कोई सुराग

दिव्यांग ज्वैलर के साथ दो साल पहले भी महिलाओं द्वारा ही करीब 3 लाख की ठगी हो चुकी है। तब उसने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आहत ज्वैलर ने इस बार घटना के बाद पुलिस की मदद लेना मुनासिब नहीं समझा। बाद में लोगों के समझाने पर पुलिस को रिपोर्ट दी गई। गौरतलब है कि इन दिनों ठगी व राह चलते लोगों के साथ लूट की घटनाएं बढ़ रही है। आए दिन मोबाइल छीनने की सूचनाएं सामने आ रही है तो धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं।
कैप्शन- दौसा. सीसीटीवी फुटेज में वारदात को अंजाम देते दिख रही महिलाएं।