दौसा. नारी शक्ति वंदन विधेयक के लोकसभा में पास होने की खुशी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताने के लिए भाजपा महिला मोर्चा का एक दल जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला के नेतृत्व में गुरुवार सुबह दिल्ली रवाना हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. प्रभु दयाल शर्मा ने बताया कि विधेयक के पूर्ण बहुमत से पास होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने खुशी जाहिर कर मिठाई बांटी और प्रधानमंत्री को धन्यवाद प्रेषित करने, नवनिर्मित लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन को प्रणाम करने के लिए दल दिल्ली गया।
इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष पुष्पा घोषी, चंद्रकांत शर्मा, सरोज मीणा, सपना मीणा, रुक्मणी पटवा, संतोष कंवर, सुधा गुप्ता, पूजा पंजाबी, कलावती गुप्ता, अर्चना खंडेलवाल, आशा गुप्ता, उर्मिला जोशी, सीता शर्मा, ममता खंडेलवाल, मुन्नी देवी सहित कई महिला पदाधिकारी मौजूद थी।