3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव: नांगल राजावतान की मीणा पंच अथाई को रोशनी व तिरंगों से सजाया… देखें वीडियो

मीणावाटी गीतों पर झूमे लोग, 9 को आएंगे कई नामचीन कलाकार

Google source verification

नांगल राजावतान. उपखण्ड मुख्यालय पर थाने के समीप पंच अथाई पर मंगलवार से विश्व आदिवासी दिवस दो दिवसीय महोत्सव का आगाज हुआ। महोत्सव में बुधवार को सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना की मौजूदगी में एक से बढकऱ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के कवि, गायक कलाकार, स्थानीय लोक कलाकार व आदि आकर्षण का केंद्र रहेंगी।


वहीं विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव को लेकर पंच अथाई के मुख्य द्वार सहित फव्वारे आदि को रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया। इसके साथ ही समारोह स्थल पर सैकड़ों तिरंगे लगाए गए। समारोह स्थल की सजावट आकर्षण का केन्द्र है और आने वाले लोगों का मन मोह रही है।


आज बायपास से ही गुजरेंगे वाहन
विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव को लेकर बुधवार को प्रशासन ने वाहनों को बायपास से होकर निकालने की व्यवस्था की है। पुलिस ने बताया कि नांगल राजावतान कस्बे के दोनों साइड हाइवे पर बैरिकेट्स लगाकर सभी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।