8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनदहाड़े युवक का अपहरण, नौ आरोपी पकड़े

घायलावस्था में करनावर गांव में मारपीट कर पटक गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 29 Oct 2021, 10:53 AM IST

दिनदहाड़े युवक का अपहरण, नौ आरोपी पकड़े,दिनदहाड़े युवक का अपहरण, नौ आरोपी पकड़े

बांदीकुई. पुलिस की गिरफ्त में अपहरण के आरोपी।,बांदीकुई. पुलिस की गिरफ्त में अपहरण के आरोपी।

दौसा. बांदीकुई थाना क्षेत्र के बसवा रोड़ स्थित तिवाड़ी मोहल्ले से दिनदहाड़े गुजरबास निवासी विजयपाल युवक का किराए के मकान से अपहरण हो गया। एक कार और बाइक से आए करीब नौ बदमाश युवक का अपहरण कर उसे सकट में बांरा का बास ले गए। जहां बंधक बनाकर मारपीट की। बाद में आरोपी पीडि़त को घायलावस्था में अलवर मेगा हाइवे पर स्थित करनावर गांव के पास पटक कर फरार हो गए। अपहरण के वारदात की सूचना पीडि़त युवक के परिजनों ने रात करीब 11 बजे थाने पहुंच पुलिस को सूचना दी।
आठ घंटे में किया खुलासा : कस्बे की पोश इलाके में अपहरण की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। पुलिस ने दबिश देकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि एक नाबालिग को निरूद्ध किया हैं। पुलिस द्वारा अपहरण की वारदात में प्रयुक्त एक वाहन को भी बरामद किया गया हैं। गिरफ्तार आरोपियों में राजकुमार, अशोक कुमार निवासी बारां का बास टहला, सुभाष गुर्जर निवासी जैतपुरा बसवा, महेंद्र सैनी निवासी राजपुर टहला, सोड़ाला निवासी महेश, वीरसिंह, लोकेश, अक्षय निवासी गुढाकटला को धर दबोचा। पुलिस ने अपहृत युवक को घायलावस्था में सिंकदरा अलवर मेगा हाइवे पर करनावर गांव के पास से दस्तयाब किया और बांदीकुई सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। बताया जा रहा हैं कि अपहरण की यह वारदात रंजिश के चलते की गई थी। आरोपी पीडि़त को कई बार धमकी दे चुके थे।
पुलिस टीम में ये थे शामिल: पुलिस टीम में एसआई वीरेंद्र सिंह, एएसआई विकास शील, हीरालाल, नाथूसिंह, शिवलाल, डालचंद, उमेश शामिल हैं।

हिस्ट्रीशीटर से पूछताछ करने गई पुलिस पर देसी कट्टे से फायर
बाल बाल बचे, नहीं लगी गोली, आरोपी फरार
महुवा. थाना इलाके के हो रही लूटपाट सहित अन्य घटनाओं को लेकर रौतहडिया गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर से पूछताछ करने गई पुलिस पर गुरुवार शाम को देसी कट्टे से फायर कर जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि हमले में किसी पुलिसकर्मी के गोली नहीं लगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजकार्य में बाधा, आम्र्स एक्ट व जानलेवा हमलाकरने का मामला दर्ज किया है।
थाना प्रभारी कृष्ण कुमार धनकड़ ने बताया कि रौतहडिया गांव निवासी एचएस कालू उर्फ भगवान सहाय मीणा के खिलाफ महुवा सहित अन्य थानों में चोरी व लूट के 18 प्रकरण दर्ज हैं। जिसे लेकर पुलिस पूछताछ के लिए गांव पहुंची। घर पर नहीं मिलने से पुलिस वापस लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में आरोपी उसके भाई वीरेंद्र मीणा व अन्य साथी सद्दाम के साथ मिलकर पुलिस पर देशी कट्टे से तीन फायर कर फरार हो गए। गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी भी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी। पुलिस ने मौके से एक खाली कारतूस बरामद किया है। घटना को लेकर हेड कांस्टेबल अजीत सिंह ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के भाई वीरेंद्र के खिलाफ वाहन चोरी व लूट के 8 प्रकरण दर्ज हैं। घटना के बाद पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दी, लेकिन उनका पता नहीं लग पाया। गौरतलब है कि थाना इलाके में इन दिनों वाहन चोरी, लूटपाट की घटनाएं बढ़ती जा रही है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि वो दिन दहाड़े लोगों की आंखों के सामने से बाइक चुराकर चंपत हो जाते हैं।