26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तराखंड: दो अलग-अलग ​बस हादसों में 11 जनों की मौत,दो दर्जन के करीब लोग हुए जख्मी

जहां उत्तराखंड भारी बारिश के बाद मची तबाही से उभर नहीं पा रहा है वहीं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देहरादून

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 6 Sep 2018, 7:59 PM IST

accident

accident

(देहरादून): जहां उत्तराखंड भारी बारिश के बाद मची तबाही से उभर नहीं पा रहा है वहीं प्रदेश में बढते हादसे लोगों की जान लील रहे है ऐसे में राज्य के हालात ज्यादा भयावह हो गए है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हुई दो सडक दुर्घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। पहला हादसा अल्मोडा जनपद के भिकियासैंड तहसील में हुआ तो वहीं दूसरी दुर्घटना नैनीताल के नीकट हुई।


बस पलटी,मौत की नींद सो गए 6 यात्री

अल्मोड़ा जनपद के भिकियासैंड तहसील में भतरौजाखान और भिकियासैंण के बीच स्यालढूंगा में गुरवार को एक बस के पलट जाने से 6 लोगों की मौत हो गई,जबकि 19 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से कुछ को स्थानीय जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को देहरादून लाने की व्यवस्थाा की जा रही है। मौसम खराब होने की वजह से एयर एंबुलेस की सेवाएं भी जिला प्रशासन नहीं ले पा रहा है। फिलहाल गंभीर रूप से घायलों का भी इलाज जिला चिकित्सालय में ही कराया जा रहा है। माना जा रहा है कि मौसम अनुकूल होने पर ही घायलों को एयर एंबुलेस के द्वारा देहरादून लाना संभव हो पाएगा। प्रदेश के राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी बस दुर्घटना पर गहरा दु:ख जताया है।

बस हदसा ले गया जान,बारिश बन रही इलाज में रोडा

नैनीताल के निकट रामनगर -गैरसैंण मार्ग पर गुरुवार देर शाम को एक बस के पलटने से 5 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। इस बस दुर्घटना में 20 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को देहरादून लाने की व्यवस्था की जा रही है लेकिन मौसम खराब होने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बड़ी खबरें

View All

देहरादून

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग