26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर
सीकर में भयंकर एक्सीडेंट, तीन की मौत के बाद सड़क पर मच गई चीख पुकार
Play video

सीकर में भयंकर एक्सीडेंट, तीन की मौत के बाद सड़क पर मच गई चीख पुकार

www.patrika.com./sikar-news/
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 6 Sep 2018, 6:16 PM IST

सीकर. लोहार्गल की 24 कोसीय की परिक्रमा में जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो रिक्शा को जीप ने टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई व 10 गंभीर घायल हैं। सीकर रघुनाथगढ़ मार्ग पर गुंगारा मोड़ पर यह हादसा हुआ। घायलों में से दो गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर किया गया है। हादस उस वक्त हुआ जब एक जीप अचानक हाइवे पर चढ़ गई और ऑटो को टक्कर मार दी।

 

सीकर : लोहार्गल परिक्रमा के श्रद्धालुओं पर बरपा कहर, तीन की मौत, 10 घायल

 

पुलिस के मुताबिक लोहार्गल की 24 कोस की परिक्रमा में जाने के लिए भुंवाला, नेतड़वास व दांतारामगढ़ के लोग सीकर से एक किराए के ऑटो में सवार हुए थे। ऑटो में 13 लोग सवार थे। गुंगारा मोड़ पर पहुंचे तो गुंगारा की तरफ से आई एक बोलेरो जीप अचानक हाइवे पर चढ़ गई और ऑटो को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखचे उड़ गए और उसमें सवार कई लोग तो बाहर निकलकर गिर गए।

 

Sikar Accident : श्रद्धा के सफर में गई तीन श्रद्धालुओं की जान, देखें भयंकर हादसे की तस्वीरें

sikar accident

हादसे में नेतड़वास गांव के नारायण जाट की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग दौडकऱ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एसके अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनो वाहनों को सडक़ से हटाया। तीनों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है।

हादसे में ये हुए घायल
हादसे में ऑटो चालक दादिया निवासी जगदीश पुत्र अर्जुन जाट, भूवाला निवासी कमला पत्नी शिवभगवान बलाई, टीडू पत्नी भंवरलाल बलाई, रामूराम पुत्र फुसाराम बलाई व उसकी पत्नी मंशी, छोटी पत्नी दयाल बलाई, नेतड़वास निवासी गोपाल पुत्र पेमाराम, चंद्री पत्नी नारायण राम व दांतारामगढ़ निवासी केसर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो जयपुर रैफर किया गया है।