13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दून से लेकर पिथौरागढ़ तक जनसैलाब ने प्रकाश पंत को दी अंतिम विदाई

मैदान से पार्थिव शरीर खड़कोट में प्रकाश पंत के आवास ले जाया गया। यहां पर परिजनों व आम लोगों ने पंत के अंतिम दर्शन किए...

2 min read
Google source verification
tribute

(देहरादून): उत्तराखंड के दिवंगत कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत को शनिवार के दिन अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एचआरडी मंत्री रमेश निशंक पोखरियाल, राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी, सीएम त्रिवेंद्र रावत समेत अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर पिथौरागढ़ तक उनको अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। सभी ने पंत को भावभिनी विदाई दी।

tribute

बता दें कि कैबिनेट मंत्रि प्रकाश पंत का बुधवार को अमेरिका में इलाज के दौरान देहांत हो गया था। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनका पार्थिव शरीर आज सुबह दिल्ली और फिर वहां से दून लाया गया। राज्य सरकार में संसदीय कार्य एवं विधायी, वित्त और आबकारी मंत्री रहे दिवंगत प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर जौलीग्रांट में एसडीआरएफ मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जौलीग्रांट में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत उनके मंत्रीमंडल के सहयोगियों व भाजपा के केंद्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट ने पंत के पार्थिव शरीर को कंधा देकर श्रद्धांजली दी। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से पिथौरागढ़ स्थित नैनी हवाई पट्टी पर ले जाया गया। यहां से पार्थिव शरीर देव सिंह मैदान लाया गया।

tribute

जानकारी के मुताबिक देवसिंह मैदान पर रक्षा मंत्री, मानव संसाधन मंत्री व अन्य दिग्गज नेताओं ने पंत के पार्थिव शरी पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पंत के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजली देने के लिए सभा स्थल पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह नौ बजे से ही नेताओं व आमजन का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। मैदान से पार्थिव शरीर खड़कोट में प्रकाश पंत के आवास ले जाया गया। यहां पर परिजनों व आम लोगों ने पंत के अंतिम दर्शन किए। विधि-विधान के साथ अंतिम कार्य पूरा करने के बाद शव यात्रा निकाली गई। रामेश्वर घाट में पंत का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।