
एसएसपी से वार्ता करते मृतका के परिजन
Crime News : एक महिला ने मायके वालों को बुलाकर सास की हत्या कर डाली। ये सनसनीखेज वारदात ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर क्षेत्र में घटी है। वार्ड चार निवासी प्रसन्नजीत शाह पुत्र स्व. सुधीर शाह ने थाने में दी तहरीर सौंपी। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब 11:30 बजे उनका पत्नी सुरभि से विवाद हुआ था। आरोप लगाया कि बेटी को बुखार आने के बाद पत्नी उसकी देखरेख में लापरवाही बरत रही थी। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने अपने मायके वालों को घर बुला लिया था। उसके बाद सुरभि सहित उसके मायके वालों ने सास संध्या शाह की बेरहमी से पिटाई लगा दी। आरापियों ने बुजुर्ग महिला को इतना पटका कि उसकी मौत हो गई। इस दौरान आरोपियों ने कमरे में बंद कर प्रसन्नजीत को भी लात-घूसों से पीटा। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बुजुर्ग महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। पति की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी सुरभि शाह, सास सुजाता, साली दिशा और साले अमन समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इधर, एसएसपी अजय गणपति के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में मारपीट के संकेत मिले हैं। बताया कि हिरासत में लिए संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
पारिवारिक कलह का मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। छोटी बच्ची को लेकर पति-पत्नी के बीच उपजा विवाद बढ़ा तो वर्षों पुरानी भूमि के झगड़े से जुड़ता चला गया और आखिरकार युवक की मां को जान गंवानी पड़ी। आरोप है कि पत्नी की ओर से बुलाए गए मायके पक्ष के लोगों ने मारपीट की, जिसमें सास संध्या शाह की मौत हो गई। दंपति के बीच शादी के बाद से ही विवाद चल रहा था। कि विवाद बढ़ने पर पत्नी मायके चली गई थी। बाद में जब पति की ओर से भूमि बेची गई और रुपये मिलने की सूचना उसे मिली तो वह दोबारा ससुराल लौट आई थी। इसके बाद परिवार में जमीन-जायदाद को लेकर झगड़े बढ़ते गए। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने नाम से एक प्लॉट खरीदा था। इस बात को लेकर पत्नी ने आपत्ति जताई कि प्लॉट उसके नाम से क्यों नहीं लिया गया। इस मुद्दे पर दोनों के बीच पिछले तीन-चार वर्षों से विवाद चल रहा है। इस मामले में कई बार पंचायत स्तर पर समझौते की कोशिश भी हुई, लेकिन मामला नहीं सुलझा। वहीं मंगलवार रात छोटी बच्ची को लेकर फिर कहासुनी हो गई
सास की हत्या के मामले में पुलिस ने बहू समेत उसके मायके वालों को हिरासत में लिया है। इधर, प्रतक्ष्यदर्शियों का कहना है शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई थी। विवाद बढ़ने पर पत्नी मायके चली गई थी। बाद में जब पति की ओर से भूमि बेची गई। उसके बाद वह लौट आई। इसके बाद परिवार में जमीन-जायदाद को लेकर झगड़े बढ़ते गए। वहीं, पुलिस को दी तहरीर में प्रसन्नजीत शाह ने बताया है कि उनका पत्नी सुरभि से पिछले कुछ सालों से विवाद चल रहा था लेकिन दोनों साथ ही रहते हैं। बीती शाम जब दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो सुरभि ने उसे और मां को देख लेने और सबक सिखाने की धमकी दी थी। आरोप है कि उनकी मां को एक कमरे में बंद कर जान से मार दिया।
Published on:
19 Feb 2026 07:43 am
बड़ी खबरें
View Allदेहरादून
उत्तराखंड
ट्रेंडिंग
