
देहरादून शहर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि 2007 में ईशान त्यागी उर्फ वासु त्यागी और मौसम शर्मा के खिलाफ देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में एक कॉलेज के मालिक एसपी सिंह पर गोली चलाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी। दोनों के खिलाफ एनबीडब्लू भी जारी हुए, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पुलिस लगातार उनकी तलाश में थी। इसी बीच आरोपी ईशान त्यागी ने बुधवार को देहरादून कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
गाजियाबाद में तीन करोड़ की रंगादारी वसूली
पुलिस जांच में सामने आया है कि ईशान ने तीन दिन पहले ही गाजियाबाद में एक फाइनेंस कारोबारी को बंधक बनाकर तीन करोड़ की रंगदारी वसूली थी। गाजियाबाद पुलिस आरोपी के पीछे पड़ी थी। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने देहरादून कोर्ट में सरेंडर किया है।
मौसम शर्मा की हो चुकी है मौत
उत्तराखंड पुलिस लंबे समय से कॉलेज मालिक पर कातिलाना हमले के दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। कुछ समय पूर्व ही पुलिस को पता चला कि सात माह पहले मुजफ्फरनगर में हुए एक सड़क हादसे में मौसम शर्मा की मौत हो चुकी है।
Published on:
19 Oct 2023 07:30 pm
बड़ी खबरें
View Allदेहरादून
उत्तराखंड
ट्रेंडिंग
