23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाल बाबा के बिगड़े बोल : कहा मैं उन्हें एक-एक कर काट दूंगा, मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

Hate Speech : विराट हिंदू सम्मेलन में समुदाय विशेष के खिलाफ अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी करने पर लाल बाबा विवादों से घिर गए हैं। लाल बाबा ने ये टिप्पणी उस कार्यक्रम में खुले मंच से की जहां पर सैकड़ों लोग, महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे। आयोजकों ने लाल बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। लाल बाबा के बयान का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification
Lal Baba made derogatory remarks against the Muslim community at the grand Hindu convention in Almora

अल्मोड़ा में हुए विराट हिंदू सम्मेलन में दीप प्रज्ज्वलित करते लाल बाबा

Hate Speech : जागेश्वर के चित्रगुप्त पीठ महामंडलेश्वर लाल बाबा अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में हुए विराट हिंदू सम्मेलन में विवादित बयान देकर घिर गए हैं। भाषण में बाबा एक समुदाय विशेष को उत्तराखंड छोड़ने की चेतावनी दे डाली। उनके भाषण का ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। विराट हिंदू सम्मेलन में सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के अलावा भाजपा और आरएसएस के जुड़े कई बड़े नेता भी शामिल हुए थे। भाषण में लाल बाबा समुदाय विशेष के लिए एक शब्द का प्रयोग करते हुए उन्हें उत्तराखंड छोड़ने की धमकी दे रहे हैं। लाल बाबा चेतावनी देते नजर आ रहे हैं कि यदि उन्हें रैली करनी पड़े तो जहां-जहां पर तुम मिलोगे मैं वहां-वहां पर काटुंगा। लाल बाबा पुलिस-प्रशासन से भी अपनी व्यवस्थाएं करने को बोल रहे हैं। कह रहे हैं कि कोई चिंता नहीं कि मुझपर एक धारा लगे, दो धारा लगे या तीन। वीडियो में लाल बाबा कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि तुम तो बकरी को उल्टा काटते हो लेकिन मैं उल्टा-सुल्टा दोनों तरह से काटुंगा। इसी दौरान लाल बाबा एक और अशोभनीय टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं, जिससे कार्यक्रम में पहुंची महिलाएं और बच्चों का भी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी।

आयोजकों ने दर्ज कराया केस

लाल बाबा की विवादित टिप्पणी से हड़कंप मचा हुआ है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आते ही रविवार शाम ही कार्यक्रम संयोजक मनोज सनवाल ने लाल बाबा के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में मनोज सनवाल ने कहा कि सिमकनी मैदान में आयोजित सम्मेलन में आयोजकों ने विविध क्षेत्रों के वक्ताओं को आमंत्रित किया था। इसी के तहत उन्होंने चित्रगुप्त अखाड़े के महामंडलेश्वर लाल बाबा को भी आमंत्रित किया था। समिति  को उनके पद से लगा कि लाल बाबा वेद और उपनिषदों को ज्ञाता होंगे। इसी को देखते हुए उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। लेकिन लाल बाबा ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान अशोभनीय टिप्पणी की। इससे कार्यक्रम की गरिमा को ठेस पहुंची। पुलिस ने मनोज सनवाल की तहरीर पर लाल बाबा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

अल्मोड़ा में हुए विराट हिंदू सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, चित्रगुप्त पीठ महामंडलेश्वर लाल बाबा, प्रांत शारीरिक प्रमुख आरएसएस सुनील, संयाजकों में मनोज सनवाल, मनोज पवार, चंद्रशेखर फुलोरिया,मनोज तिवारी, अमित शाह मोनू,सुनील कर्नाटक, जिला प्रचारक वीरेंद्र, मेयर अजय वर्मा, दर्जाधारी गंगा बिष्ट, पूर्व विधायक रघुनाथ चौहान और कैलाश शर्मा, प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल, प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी, कैलाश गुरुरानी, बिट्टू कर्नाटक, प्रकाश भट्ट, नमन गुरुरानी, नीरज सांगा, वसुधा पंत, दीपक पांडे, हरीश कनवाल, सिकंदर पवार आदि।