5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए साल 2026 पर मसूरी में रोमांस! इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, वादियों में बढ़ेगा प्यार

नए साल 2026 पर मसूरी में घूमने का प्लान बना रहे कपल्स के लिए ये जगहें परफेक्ट हैं। गन हिल पॉइंट से हिमालय के नज़ारे, केम्प्टी फॉल्स की हरियाली, क्लाउड्स एंड का प्राइवेट माहौल और कैमल्स बैक रोड का सनसेट रोमांस बढ़ाएंगे।

2 min read
Google source verification
न्यू इयर अब और भी यादगार

न्यू इयर अब और भी यादगार Source- X

New Year 2026 Tourist Destination Near Mussoorie: नए साल 2026 की शुरुआत होने जा रही है। अगर आप भी नए साल के मौके पर अपने पार्टनर के साथ मसूरी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको बताएंगे, कुछ जगहों के बारे में, जहां आप दोनों का प्यार और भी ज्यादा बढ़ेगा। इन जगहों पर जाके आप दोनों को बहुत ज्यादा मजा आने वाला है और आपकी ट्रिप यादगार होने वाली है। वहीं नए साल के मौके पर भारी संख्या में लोग मसूरी घूमने जा रहे हैं, जिसको लेकर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाजरी जारी की है।

उत्तराखंड में बसा यह खूबसूरत शहर, कई सारे लोगों का प्यार होता है। यहां पर हर साल लाखों की संख्या में लोग घूमने के लिए जाते हैं। अक्सर लोग यहां अपने पार्टनर और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए आते हैं। यहां खुबशूरत वादियों में आके लोगों को शुकुन मिलता है। यहां की ठंडी हवा, खूबसूरत नजारे और शांत माहौल रोमांस को बढ़ाता है।

गन हिल पॉइंट

मसूरी की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। यहां पर आप रोपवे से ऊपर जाकर और हिमालय की बर्फीली चोटियों का नजारा देख सकते हैं। मसूरी में सनसेट का समय सबसे रोमांटिक होता है। आप यहां हाथ में हाथ डालकर फोटो खिंचवा सकते हैं, जो सालों तक आपकी यादों में बस जाएगा।

केम्प्टी फॉल्स

मसूरी से 15 किमी दूर ये खूबसूरत झरना। पानी के नीचे नहाएं या पास बैठकर बातें करें। पिकनिक स्पॉट है, जहां प्राइवेसी मिलती है। चारों तरफ हरियाली रोमांस को दोगुना कर देती है।

क्लाउड्स एंड

घने जंगल वाला यह शांत इलाका। पुराना बंगला और ट्रेकिंग ट्रेल का मजा ले सकते हैं। यहां पर आप पार्टनर के साथ हाथ पकड़कर वॉक करें। आप दोनों बादल छूने का एहसास होता है। क्लाउड्स एंड
कपल्स के लिए सबसे प्राइवेट स्पॉट।

कैमल्स बैक रोड

3 किमी लंबी सड़क, जो ऊंट की पीठ जैसी दिखती है। यहां पर आप पार्टनर के साथ सुबह या शाम वॉक करें। यहां आपको सनसेट-सनराइज का नजारा कमाल का मिलेगा । रॉक पर बैठकर एक-दूसरे से दिल की बातें करें।