6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवादित नक्शा लाने के बाद चुप नहीं है नेपाल, सीमा पर बना रहा सड़क और हेलीपैड

भारतीय क्षेत्र लिपुलेख, काला पानी और लिंपियाधुरा को अपने नक्शे में दिखाकर ही नेपाल चुप नहीं बैठा है (Nepal Making Helipad And Road In Border Areas During Border Dispute) (Nepal News) (Uttarakhand News) (India Nepal Dispute) (India Nepal Border Dispute) (Nepal New Map) (Nepal Controversial Map)...  

2 min read
Google source verification
विवादित नक्शा लाने के बाद चुप नहीं है नेपाल, सीमा पर बना रहा सड़क और हेलीपैड

विवादित नक्शा लाने के बाद चुप नहीं है नेपाल, सीमा पर बना रहा सड़क और हेलीपैड

देहरादून, पिथौरागढ़: इतिहास में नेपाल और भारत के बीच विवाद की बातें हमने शायद ही सुनी होगी। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि नेपाल अब ऐसी अनेकों बातों (India Nepal Border Dispute) को जन्म देने के प्रयास में है। भारतीय क्षेत्र लिपुलेख, काला पानी और लिंपियाधुरा को अपने नक्शे (Nepal Controversial Map) में दिखाकर ही नेपाल चुप नहीं बैठा है। अब भारत के साथ लगने वाली सीमा पर सैन्य गतिविधि भी नेपाल ने बढ़ा दी है। इतना ही नहीं नेपाल की ओर से बॉर्डर पर हेलीपैड भी बनाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:57 वर्षीय महिला का नग्न शव फ्रिज से बरामद, हत्या से पहले हुआ दुष्कर्म?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा लिपुलेख सड़क का उद्घाटन किए जाने के बाद नेपाल ने सीतापुल के पास छांगरू में बीओपी खोली है। इसी के साथ नेपाल उत्तराखंड में बरहमदेव से तिंकर तक सड़क बना रहा है। 285 किलोमीटर लंबी इस सड़क को बनाने का जिम्मा नेपाल आर्मी पर है।

यह भी पढ़ें:नाबालिग बेटी से हुई छोटी सी गलती, तो मां ने अपने प्रेमी से करा दिया रेप, यूं हुआ खुलासा

इसी के साथ दुर्गम इलाकों तक सामान पहुंचाने, सुरक्षाबलों के जवानों को बीओपी तक पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचाए जाने के लिए हेलीपैड भी बनाए जा रहे हैं। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय क्षेत्र मालपा के ठीक सामने नेपाल की ओर से खुद के इलाके में काली नदी के निकट एक हेलीपैड बनाया गया है। इसके साथ ही यहां अस्थायी टिन शेड भी लगाई जा रही है। यहां पर हैलीकॉप्टर के जरिए सड़क निर्माण का सामान और सुरक्षाबलों के जवानों को लाते देखा गया है। बताया जा रहा है कि नेपाल ने अपने अंतिम गांव और चीन, नेपाल और भारत सो त्रिकोणात्मक तरीके से जुड़े तिंकर गांव में भी जवानों को तैनात कर दिया है। तिंकर गांव तक पहली बार नेपाली सुरक्षाबल पहुंचे है।

यह भी पढ़ें: Corona की दवा पर घिरे Baba Ramdev, अब महाराष्ट्र सरकार ने कहा- बिना जांच के नहीं बेच सकते Coronil

पैदल मार्गों पर भी काम...

मिली जानकारी के अनुसार नेपाल ने इन दिनों झूलाघाट से तिंकर तक 6 बीओपी बनाए हैं। इसी के साथ पैदल रास्तों को ठीक करने का काम भी जोरों पर है। नेपाल के कईं ऐसे इलाके हैं जहां तक नेपालियों को जाने के लिए भारतीय क्षेत्र से गुजरना पड़ता है। इसलिए इन इलाकों तक जाने वाले पैदल मार्गों पर भी नेपाल काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें:सूर्य से 2.6 गुना वजनी Neutron star को निगल गया Black hole!

सीमा पर सुरक्षा बढ़ी...

इधर नेपाल की सैन्य सक्रीयता को देखते हुए भारतीय सुरक्षाबलों और भी सतर्क हो गए हैं। नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ी है। हमारे जवान नेपाल की हर गतिविधि पर नजर गड़ाए हुए हैं। सीमा पर गश्त भी तेज हो गई है।

उत्तराखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...