
नाबालिग बेटी से हुई छोटी सी गलती, तो मां ने अपने प्रेमी से करा दिया रेप, यूं हुआ खुलासा
(हिसार,रेवाड़ी): हरियाणा के रेवाड़ी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो रिश्तों को शर्मसार करने के साथ—साथ घिनौना भी है। अवैध संबंधों का पता चलने पर एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी को भी अपने प्रेमी के नाम कर दिया। प्रेमी ने मां के सामने ही ना केवल नाबालिग की अस्मत लूटी बल्की किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
यूं हुआ खुलासा...
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला जिले के औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा का है। पीड़ित नाबालिग ने जान के डर से इस कांड को दबाए रखा। बेटी को गुमसुम देख पिता ने उससे बात पूछी तो खुलासा हुआ। पिता ने नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
यह भी पढ़ें:दामाद ने चुरा ली ससुर की बाइक, यूं पकड़ी गई चोरी
शिकायत में बताया गया है कि नाबालिग पीड़िता की मां के अवैध संबंध मूलत: अलवर निवासी एक युवक से चल रहे थे। यह युवक वर्तमान में महिला के पड़ोस में ही रहता था। वह गैस एजेंसी पर काम करता था जहां पर महिला का उससे संपर्क हुआ था।
महिला के पति ने यह भी खुलासा किया कि जब वह घर पर नहीं रहता था तब आरोपी युवक घर पर आता था। पता चलने पर व्यक्ति ने अपनी पत्नी को भी आगाह किया था। इसके बाद भी वह दोनों नहीं माने। इसी बीच एक दिन आरोपी युवक घर पर आया। इसी बीच नाबालिग पीड़िता ने दोनों को देख लिया। इसके बाद लड़की की मां ने अपनी नाबालिग बेटी को प्रेमी के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है। इसके बाद आरोपी मां व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on:
23 Jun 2020 05:52 pm
बड़ी खबरें
View Allहिसार
हरियाणा
ट्रेंडिंग
