अंबाला,पानीपत: सोशल मीडिया के इस दौर में 'निजता' केवल एक शब्द बनकर रह गया है। इस निजता का बड़े दामों में सौदा करने के लिए हैकर्स एक से एक तिकडम अपना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के पानीपत जिले से सामने आया है। यहां पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो पहले सोशल मीडिया ऐप को हैक कर लेते थे इसके बाद लड़की और उनके ब्वॉयफ्रेंड के बीच पर हुई पर्सनल चैट, वीडियो, फोटोज को लीक करने की धमकी देकर उनसे पैसे ऐंठ लेते थे। यह गिरोह सैकड़ों लड़कियों से अब तक लाखों रुपए हासिल कर चुके थे।