
पिथौरागढ़ कोर्ट
उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील के एक गांव की 9वीं की छात्रा के साथ एनसीसी के पीआई दीपक सिंह नेगी ने फरवरी 2022 से नवंबर 2022 तक डरा घमकाकर कई बार दुराचार किया था। उसने दोनों के फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए थे। मामले में इसी साल 13 जनवरी को गंगोलीहाट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद विशेष सत्र न्यायाधीश शंकर राज ने अभियुक्त दीपक सिंह नेगी को दोषी करार दिया। उन्होंने दोषी को 25 साल के कठोर कारावास व एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
ऐसे सामने आया था मामला
आरोपी ने फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दी थी। जब पीड़िता के भाई ने ये फोटो देखे तब जाकर मामला खुल पाया। उसके बाद मामले में पीडिता ने आपबीती परिजनों को बताई थी।
मोबाइल नंबर लेकर दिया घटना को अंजाम
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने एनएसीसी के कैडेट्स का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पहले उसका नंबर लिया,फिर फोन कर अश्लील बातें करने लगा था। आरोपी ने कई बार फोन पर उससे अश्लील बातें कीं।
बाइक में लिफ्ट देने के बहाने किया था रेप
एक दिन बाइक में घर छोड़ने की जिद कर अभियुक्त ने गधेरे में छात्रा के साथ दुराचार की वारदात को अंजाम दिया था। उसी दौरान उसने फोटो भी खींच लिए थे। घटना के बारे में मुंह खोलने पर फोटो वायरल करने और उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। उसके बाद से आरोपी किशोरी से रेप करता रहा।
Published on:
05 Dec 2023 09:22 am
बड़ी खबरें
View Allदेहरादून
उत्तराखंड
ट्रेंडिंग
