29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kedar Nath Yatra 2026: केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का नया किराया, इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर शटल सेवा की बुकिंग 10 अप्रैल से शुरू होगी। जानिए किस वेबसाइट से कर सकते हैं बुकिंग और कितना सस्ता होगा इस बार का किराया?
2 min read
Google source verification
kedarnath

केदारनाथ हेलीकॉप्टर शटल सेवा

Kedar Nath Yatra 2026: अगर आप इस साल बाबा केदारनाथ के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं और पैदल चलने के बजाय हेलीकॉप्टर से जाना चाहते हैं। तो आपके लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास परिषद (UCADA) ने केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर शटल सेवाओं के किराए तय कर दिए हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ रूटों पर पिछले साल के मुकाबले किराया कम भी हुआ है।

कब खुलेंगे कपाट?

अगर आप केदारनाथ की पहाड़ियों में स्थित बाबा के दरबार तक हेलीकॉप्टर से पहुंचना चाहते हैं तो अपनी डायरी में 10 अप्रैल की तारीख नोट कर लीजिए। इसी दिन से हेलीकॉप्टर सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुल रहे हैं। इसलिए बुकिंग की प्रक्रिया समय रहते शुरू की जा रही है ताकि यात्रियों को ऐन मौके पर भाग-दौड़ न करनी पड़े।

कहां से कितना लगेगा पैसा?

सरकार ने तीन अलग-अलग स्थानों से हेलीकॉप्टर उड़ान भरने की व्यवस्था की है। खास बात यह है कि सिरसी से जाने वाले यात्रियों के लिए पिछले साल के मुकाबले किराया कम किया गया है।

यहां विस्तार से देखें-

सिरसी से केदारनाथ: इस बार किराया 3043 रुपये तय किया गया है जो पिछले साल 4250 रुपये था।

फाटा से केदारनाथ: यहां से यात्रा करने के लिए आपको 4840 रुपये देने होंगे।

गुप्तकाशी से केदारनाथ: इस रूट का किराया 6077 रुपये निर्धारित किया गया है ये पिछले साल 6222 रुपये था।

हालांकि यात्री इस बात को ध्यान में रखें कि यह किराया 'वन वे' (एक तरफ का) है। इसके अलावा जीएसटी और पोर्टल का सुविधा शुल्क अलग से देय होगा।

टिकट बुक करने का सही तरीका

ठगी से बचने के लिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही टिकट बुक करें। हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.heliyatra.irctc.co.in पर जाकर की जा सकती है। किसी भी फर्जी वेबसाइट या एजेंट के झांसे में न आएं क्योंकि बुकिंग पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी रखी गई है।

कुल 8 ऑपरेटर संभालेंगे जिम्मेदारी

इस बार यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाने के लिए कुल 8 हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों का चयन किया गया है। गुप्तकाशी से दो, फाटा से चार और सिरसी के दो हेलीपैड से ये सेवाएं संचालित होंगी। UCADA के सीईओ आशीष चौहान ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को ऊंचे हिमालयी क्षेत्र में कोई परेशानी न हो।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए नई व्यवस्था

हर साल केदारनाथ जाने वाले भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए इस बार हेली सेवाओं के संचालन को और अधिक वैज्ञानिक और व्यवस्थित बनाया गया है। हेलीपैड पर भीड़ कम करने और वेटिंग टाइम घटाने के लिए नई गाइडलाइंस तैयार की गई हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि बुजुर्गों और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को प्राथमिकता के साथ सुरक्षित दर्शन कराए जा सके।

बड़ी खबरें

View All

देहरादून

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग