
नरभक्षी तेंदुआ (सांकेतिक इमेज- IANS)
Leopard Attack In Pauri: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों तेंदुए (गुलदार) का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। पौड़ी जिले के कमंद गांव में गुलदार के जानलेवा हमले के बाद हड़कंप मच गया है। एहतियात के तौर पर प्रभावित इलाके के 15 स्कूलों को सोमवार तक के लिए पूरी तरह बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। वहीं, आदमखोर हो चुके इस गुलदार को देखते ही गोली मारने के लिए शूटरों की टीम तैनात कर दी गई हैं।
यह पूरा उत्तराखंड के मामला पौड़ी जिले के कमंद गांव का है। इस गांव में बीते शुक्रवार को तेंदुए ने एक ग्रामीण पर अचानक हमला कर दिया, जिससे उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके के लोग काफी डरे हुए हैं और अपने घरों से बाहर निकलने में भी घबरा रहे हैं।
खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग के खंड शिक्षाधिकारी मास्टर आदर्श ने तुरंत 15 स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि जो बच्चे तेंदुए के असर वाले इलाके से दूर शहर के स्कूलों में पढ़ने जाते हैं, उन्हें भी फिलहाल स्कूल आने की जरूरत नहीं है। ऐसे बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो, इसलिए उनके लिए ऑनलाइन क्लास चलाई जाएगी। सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों को इस नियम का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय- ढांढरी, चंदोलाराई, मरगदना और बैग्वाडी।
प्राइमरी स्कूल- बैंग्वाडी, धनक, कलढुंग, राधा बल्लभपूरम, ढांढरी, चंदोलाराई, मल्ली, भिताई, रेवड़ी, श्रीकोट और बमठी।
इलाके में लगातार मंडरा रहे खतरे को देखते हुए वन विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। गढ़वाल के डीएफओने जानकारी दी कि क्षेत्र में सक्रिय इस तेंदुआ को नरभक्षी घोषित कर दिया गया है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए विभाग की ओर से एक्सपर्ट शूटरों की एक टीम को तैनात कर दिया गया है, ताकि इस खतरनाक तेंदुए को जल्द से जल्द काबू किया जा सके।
Published on:
17 May 2026 05:58 pm
बड़ी खबरें
View Allदेहरादून
उत्तराखंड
ट्रेंडिंग
