17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मुर्गा’ बनाया, कपड़े उतरवाए और जूते में पानी पिलाया, कानपुर में सरकारी नल छूने पर मासूम से हैवानियत

Kanpur Crime News: कानपुर के सचेंडी में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना। कपड़े उतरवाए और जूते में पानी पीने पर मजबूर किया। पिता की भी पसलियां तोड़ीं। जानें पूरा मामला...

2 min read
Google source verification
Kanpur caste discrimination, Boy humiliated

सरकारी नल छूने पर 16 साल के मासूम से हैवानियत | फोटो सोर्स- gemini

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसी झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 16 साल के दलित लड़के को सिर्फ इसलिए बेरहमी से पीटा गया क्योंकि उसने एक सरकारी हैंडपंप (नल) से पानी पी लिया था। दबंगों ने न सिर्फ उसे प्रताड़ित किया, बल्कि उसे जूते में पानी भरकर पीने पर भी मजबूर किया।

खेत में काम के दौरान पानी पीने गया था किशोर

यह घटना सचेंडी के झखरा संभरपुर गांव की है। पीड़ित परिवार के मुताबिक, दो मई की रात करीब नौ बजे एक किसान अपने 16 साल के बेटे के साथ खेत में काम कर रहा था। काम के बीच में किशोर को प्यास लगी, तो वह पास ही लगे एक सरकारी हैंडपंप (नल) पर पानी पीने चला गया।

अमानवीयता की हदें पार, जूते में पिलाया पानी

आरोप है कि जैसे ही किशोर नल पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद दबंगों ने उसे घेर लिया। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने किशोर को जबरन सड़क पर 'मुर्गा' बनाया और उसके बाद लाठी-डंडों, लात और घूंसों से उसे अधमरा होने तक पीटा। फिर उसके कपड़े उतरवाकर उसे अपमानित किया। क्रूरता यहीं नहीं रुकी, दबंगों ने किशोर से जूते चटवाए और जबरन जूते में पानी भरकर उसे पीने पर मजबूर किया।

बीच-बचाव करने आए पिता को भी नहीं बख्शा

जब बेटे की चीख-पुकार सुनकर पिता उसे बचाने दौड़ा, तो दबंगों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। इस बर्बरता से की गई मारपीट में पिता की पसलियां टूट गई, जबकि बेटे के हाथ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से ही पूरे गांव में भारी तनाव का माहौल है।

पुलिस की कार्रवाई

पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों संजय, दीपक, सागर और पटिया के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मारपीट की बात सच है और अमानवीय व्यवहार के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों संजय, दीपक, सागर और पटिया के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मारपीट की बात सच है और अमानवीय व्यवहार के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।