
मेहंदी का रंग उतरने से पहले उजड़ा सिंदूर Source- X
Kanpur Crime News: कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में सजेती थाना के अंतर्गत गुरैयनपुर गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। शादी के महज कुछ घंटों बाद नवविवाहित दूल्हे ने खेतों में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 21 वर्षीय कमलेश निषाद पुत्र छोटे निषाद गुरैयनपुर गांव के रहने वाला था। वह गुजरात के सूरत शहर में नौकरी करते था और शादी के लिए गांव आए हुए था।
14 मई गुरुवार को कमलेश की बारात हमीरपुर जिले के कोरारा थाना क्षेत्र के हरेठा गांव गई थी। वहां दुल्हन अंजली के साथ शादी की सारी रस्में पूरी हुईं। 15 मई शुक्रवार को शाम को बारात दुल्हन को लेकर गांव लौटी। घर पहुंचने के बाद परिवार खुशी मना रहा था। लेकिन रात करीब 9 बजे कमलेश घर से अकेले निकल गया। जब काफी देर तक वे वापस नहीं लौटा, तो परिवार और रिश्तेदारों ने उसे खोजना शुरू किया। रातभर खोजबीन चली, लेकिन कमलेश कहीं नहीं मिला।
सुबह जब गांव वाले खेतों की ओर गए तो उन्होंने कमलेश का शव एक पेड़ से लटका हुआ देखा। सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों ने बताया कि उन्होंने रात में काफी तलाश की थी, लेकिन अंधेरा होने के कारण शव नहीं दिखा। परिवार वाले अभी तक आत्महत्या का कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शादी में सब कुछ ठीक था और कमलेश खुश नजर आ रहा था। अचानक उसने यह कदम क्यों उठाया, यह किसी को समझ नहीं आ रहा है।
दुल्हन अंजली का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी के सिर्फ कुछ घंटे ही उसे पति का साथ मिल पाया। अचानक पति की मौत ने उसकी पूरी दुनिया उजाड़ दी है। वह बार-बार यही पूछ रही है कि पति ने ऐसा क्यों किया। परिवार के अन्य सदस्य भी सदमे में हैं। पूरे घर में कोहराम मचा हुआ है। रिश्तेदार और गांव वाले लगातार परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।
सजेती थाना पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे का कारण पता करने की कोशिश कर रही है। अभी तक पुलिस को भी कोई ठोस वजह नहीं मिली है।
Updated on:
16 May 2026 11:20 am
Published on:
16 May 2026 11:20 am
