12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर खाई में गिरी बस, अंतिम संस्कार से लौट रहे 8 लोगों की मौत

उत्तराखंड के चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
2 min read
Google source verification

टिहरी में खाई में गिरा वाहन। सोर्स: ANI

उत्तराखंड के टिहरी में चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। नैल के पास बस अनियंत्रित वाहन गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वाले सभी लोग एक ही इलाके के थे और हरिद्वार से एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे।

2 की हालत गंभीर

हादसा उत्तराखंड के चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर नैल गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे गहरी खाई में जा गिरी। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन को सूचना दी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना स्थल पर ही 8 लोगों ने दम तोड़ दिया था। खाई इतनी गहरी थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और शवों को निकालने में रेस्क्यू टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दो घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हरिद्वार से लौट रहे थे सभी ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी लोग घनसाली तहसील के चांजी, ठेला और चकरेडा गांव के निवासी थे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए है कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

बस दुर्घटना पर SDM घनसाली अलकेश नौडियाल ने कहा, "बस में 11 लोग सवार थे... दुर्घटना के कारण 2 लोग घायल हो गए, जबकि 8 लोगों की जान चली गई। घायल हुए दोनों लोगों को यहां के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत स्थिर है। शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।"

बड़ी खबरें

View All

देहरादून

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग