27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम बोले…एआई से सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही कांग्रेस, मो. दीपक के बहाने राहुल गांधी पर निशाना

CM's Latest Statement : सीएम ने कहा कि कांग्रेस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए भाजपा सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के विकास के लिए पूरी ताकत से जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस राज्य का माहौल खराब करने में लगी हुई है।

2 min read
Google source verification
CM Pushkar Singh Dhami said that Congress is trying to defame the government through AI

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सतपुली में जनसभा को संबोधित किया। फोटो सोर्स सूचना विभाग

CM's Latest Statement : सीएम ने कांग्रेस पर करारा प्रहार किया है। सतपुली में नयार वैली फेस्टिवल के शुभारंभ के मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सहारा लेकर सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रही है।उन्होंने सरकार की उपलब्धियां और योजनाएं गिनाने के साथ कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के लिए पूरी ताकत से जुटी है। वहीं, कांग्रेस अफवाहें फैलाकर माहौल खराब करने के प्रयास में लगी है। जिन मामलों पर सरकार पहले ही कार्रवाई कर चुकी है, कांग्रेस उन्हीं को मुद्दा बनाकर आंदोलन कर रही है। सीएम । सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि की डेमोग्राफी कांग्रेस के समय में खराब हुई थी। अब हम उसे दुरुस्त कर रहे हैं तो यह कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है। सीएम ने कहा कि जिस व्यक्ति ने अपने नाम के आगे मोहम्मद लगाया, राहुल गांधी उसी के साथ पार्टी कर रहे हैं। उत्तराखंड के बच्चे-बच्चे में राष्ट्र भावना है और यहां राहुल गांधी की चलने वाली नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल वोट बैंक के लिए काम करती है।

पूरे विश्व में जानी जाएगी नयार घाटी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नयार घाटी को विश्व के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। नयार वैली में पैराग्लाडिंग प्रशिक्षण संस्थान खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन-चार महीने में निर्माणाधीन सतपुली झील बनकर तैयार हो जाएगी, जो यहां के लोगों के लिए एक बड़ा रोजगार का जरिया बनकर सामने आएगी। सरकार पूरे प्रदेश में इसी तरह के महोत्सव आयोजित कर रही है। सीएम धामी ने कहा कि जिन योजनाओं का शिलान्यास हो चुका है, उनका कार्य रुकेगा नहीं और उनका शीघ्र लोकार्पण भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने घनसाली क्षेत्र में गुरुवार को उप जिला चिकित्सालय स्थापित करने की घोषणा भी की।

डांस पार्टी के आरोप बेबुनियाद

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख मनवीर चौहान ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर डांस पार्टी को लेकर लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे हैं। मीडिया को जारी बयान में चौहान ने कहा कि इस मामले को भाजपा की ओर मोड़ने के लिए गणेश गोदियाल धर्मराज का चोला ओढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश की जनता उनकी इस चाल को अच्छी तरह समझती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान को झूठ बताते हुए चौहान ने कहा कि डांस पार्टी विवाद कांग्रेस पार्टी के काले अध्याय का हिस्सा रहा है।