26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय : कल से बारिश का अलर्ट, होली पर मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट

Weather Alert : मौसम कल से फिर करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने कल और परसों दो दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में कल से बर्फबारी के भी आसार जताए हैं। बारिश और बर्फबारी से ठंड में बढ़ोत्तरी की संभावना है।

2 min read
Google source verification
The IMD has issued a forecast of rain and snowfall in Uttarakhand on February 27 and 28

उत्तराखंड में कल से मौसम करवट बदल सकता है

Weather Alert : मौसम फिर तेवर दिखा सकता है। दरअसल, समूचे उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में चटख धूप गर्मियों के दिनों का जैसा एहसास करा रही है। देहरादून और राज्य के मैदानी इलाकों में फरवरी में ही सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं। चटक धूप के चलते दिन के वक्त काफी गर्मी महसूस की जा रही है।बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 12.4 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक आज भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा।उन्होंने बताया कि 27 और 28 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम करवट बदल सकता है। शुक्रवार और शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि इन दो दिनों के दौरान राज्य में 33 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के भी आसार हैं। बताया कि एक-दो दिन के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी की संभावना भी जताई है।

होली पर मौसम देगा साथ

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण शुक्रवार और शनिवार को राज्य के तीन पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही बर्फबारी के भी आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक से चार मार्च तक समूचे राज्य में मौसम शुष्क बना रह सकता है। बता दें कि दो मार्च को होलिका दहन है। तीन मार्च को चद्रग्रहण के कारण चार मार्च को पूरे देश में होली मनाई जाएगी। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार एक से चार मार्च तक मौसम शुष्क बना रहेगा। यानी होली पर मौसम भरपूर साथ दे सकता है। सुहावने मौसम के बीच लोग होली मनाएंगे।