4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व विधायक बोले…मैं मां को तिल-तिल मरता नहीं देख सकता, मुझे बख्श दो, केस दर्ज होने से हुए व्यथित

Audio Case : मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा के पूर्व विधायक ने प्रेसवार्ता बुलाई। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि जब से यह घटनाक्रम हुआ है, तब से किसी के भी सामने पूर्व पालिकाध्यक्ष के खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोला। उन्होंने कहा कि वह अपनी मां को तिल-तिल मरता नहीं देख सकते हैं। उन्होंने उन्हें बख्शने की गुहार भी लगाई।

2 min read
Google source verification
Former Rudrapur MLA Rajkumar Thukral held a press conference regarding the dispute with Meena Sharma

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने प्रेसवार्ता की

Audio Case : मुकदमा दर्ज होने पर भाजपा के पूर्व विधायक ने अपनी मां के आवास पर कल प्रेसवार्ता की। ये मामला उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर का है। यहां पर भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और कांग्रेस नेत्री पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के बीच विवाद चल रहा है। पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने एक ऑडियो वायरल होने पर पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे के बाद ठुकराल ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल पहले सामने आए इस मामले के बाद उनकी मां के साथ जो हुआ उसे पूरा शहर जानता है। उन्होंने कहा कि वह अपनी मां को तिल-तिल मरता नहीं देख सकते। मीना शर्मा को किसी भी प्रकार से संतुष्टि मिलती है तो उनसे किसी भी अपराध के लिए माफी मांगते हैं लेकिन उन्हें बख्श दें।

डेढ़ साल बाद वायरल हुआ ऑडियो

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा  कि कि जब से यह घटनाक्रम हुआ है, तब से किसी के भी सामने मीना शर्मा के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला। आज डेढ़ साल बाद उनको बोतल में निकले हुए जिन्न की तरह इस मामले की याद आ रही है। ठुकराल ने कहा कि उनका क्या कसूर है, उसने क्या गलती हो गई। उन्होंने कहा कि मीना शर्मा ने कोतवाली में धरने पर बैठते ही कहा कि ठुकराल सार्वजनिक रूप से माफी मांगे, तब मेरा कोई झगड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह किस बात की माफी मांगे। ठुकराल ने कहा कि मीना शर्मा को उनको लेकर किस बात का गुस्सा है। उन्होंने उनके खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा। उन्होंने कहा कि उनके साथ उनकी कोई लड़ाई नहीं है। कहा कि डेढ़ साल पहले उनकी मां, मीना शर्मा को समझाने उनके घर गईं। इस दौरान उनकी मां के साथ क्या हुआ यह पूरे शहर ने देखा। इसके बाद उनकी मां की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद से उनकी मां की तबीयत खराब ही रहती है।

मैं उनकी राजनीति के रास्ते से हट जाऊंगा

पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा  कि बीते दिन हुए धरने के बारे में जब उनकी मां को जानकारी मिली तो फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह अस्पताल में भर्ती हैं। अगर वह उनके प्राण चाहती हैं तो प्राण हाजिर हैं। वह अगर चाहती हैं कि वह उनके राजनीतिक मार्ग से हट जाएं तो वह इसके लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह रोने वाले नहीं हैं, वह मुकाबला करने वाले हैं, लेकिन वह मीना शर्मा के आगे हाथ जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मां बहुत गंभीर हालत में हैं। उन्होंने कहा कि मीना शर्मा जो चाहती हैं वह करने को तैयार हैं। विधायक ठुकराल ने मीना शर्मा के लगाए आरोपों के बाद उन पर दर्ज मुकदमे को राजनीति षड़यंत्र बताया। उन्होंने कहा कि वह ऐसे 27 मुकदमे झेल चुके और बरी भी हुए हैं। जल्द ही वह षड़यंत्र करने वालों को बेनकाब करेंगे। उन्होंने कहा कि मुकदमे और आरोपों के कारण उनकी माता का स्वास्थ्य बिगड़ गया है।

Story Loader