
उत्तराखंड में आज से बारिश का दौर चलने की संभावना है
Weather Forecast : बढ़ती गर्मी से बेहाल लोगों को मौसम बड़ी राहत दे सकता है। बता दें कि पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने से उत्तराखंड गर्मी चरम पर पहुंच गई है। राज्य के यूएस नगर, हरिद्वार, देहरादून आदि जिलों में भीषण गर्मी से लोग बेहाल है। इधर, राज्य के पर्वतीय इलाकों में दिन में चटख धूप मुश्किलें पैदा करने लगी है। हालांकि पहाड़ में सुबह-शाम मौसम खुशनुमा बना हुआ है। बढ़ती गर्मी के बीच पहाड़ में जंगलों में आग की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। साथ ही प्राकृतिक स्रोतों में जलस्तर कम होने से पानी की किल्लत भी बढ़ने लगी हैं। बढ़ती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। इधर, मौसम को लेकर आईएमडी ने खुशखबरी दी है। आईएमडी के मुताबिक, मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके कारण आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश के आसार हैं। वहीं, 25, 26 और 27 अप्रैलको हरिद्वार और यूएस नगर छोड़ राज्य के शेष सभी जिलों में बारिश की संभावना है। साथ ही राज्य में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की भी संभावना है। बारिश और बर्फबारी का असर पूरे राज्य में देखने को मिल सकता है। इससे बढ़ती गर्मी पर ब्रेक लगने की संभावना है। साथ ही पहाड़ में वनाग्नि की घटनाओं में कमी आने के भी आसार हैं।
मौसम आने वाले दिनों में भयानक रूप दिखा सकता है। आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में 28 अप्रैल से बारिश का दौर और तेज होने की संभावना है। आईएमडी ने 28 से 30 अप्रैल तक राज्य के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दरमियान पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक बारिश की संभावना रहेगी। इधर, मौसम विभाग के अनुसार, 24, 26, 27 और 29 अप्रैल को उत्तराखंड में आकाशीय बिजली चमकने, और 40 से 50 किमी रफ्तार वाले तेज अंधड़ चलने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
Updated on:
24 Apr 2026 04:52 pm
Published on:
24 Apr 2026 04:52 pm
