6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैतड़ी में खाई में गिरी बारात की बस : 13 की मौत, 34 लोग घायल, ओवरलोडिंग से हुआ भीषण हादसा

Terrible Accident : नेपाल के बैतड़ी में ओवरलोडिंग के कारण बारात की बस गहरी खाई में समा गई। इस हादसे में 13 बारातियों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है

less than 1 minute read
Google source verification
13 people were killed and 34 injured when a wedding procession bus fell into a ditch in Baitadi, Nepal

नेपाल के बैतड़ी में बारात की बस गहरी खाई में समा गई।

Terrible Accident : ओवरलोडिंग के कारण बारात की एक बस काल बनकर 13 जिंदगियों को निगल गई। ये भीषण हादसा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से सटे नेपाल के बैतड़ी में गुरुवार देर रात हुआ। बताया जा रहा है कि बैतड़ी के पुरचुंणी नगरपालिका 7 भवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग के सुनकुडा जा रही बस पुरचूंणी के बड़गांव मोड़ पर अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में समा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के भी परखच्चे उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर नेपाल प्रहरी भी रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन तब तक 13 लोग दम तोड़ चुके थे, जबकि 34 बाराती गंभीर रूप से घायल हुए थे। टीमों ने ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू चलाते हुए घायलों को डंडेलधुरा और कोटिला के अस्पतालों में भर्ती कराया। कई घायलों की हालत अत्यंत नाजुक भी बताई जा रही है। हादसे से कोहराम मचा हुआ है।

इन्होंने गंवाई जान

बैतड़ी बस हादसे में केशवराज जोशी, अशोकराज जोशी, बसंत राज जोशी, विष्णु दत्त जोशी, नरेश जोशी, विशन दत्त जोशी, दीपक जोशी, किशन जोशी निवासी बजांग बित्थड़, केदारस्यूं निवासी मोहन देव भट्ट, बसंत राज रतला निवासी बजांग य पृथ्वी, पुष्पा अवस्थी निवासी बैतड़ी और सुशील जोशी निवासी बैतड़ी शामिल हैं। आरोपी बस चालक विरेंद्र बुढा को नेपाली प्रहरी ने हिरासत में लिया है। नेपाल प्रहरी के मुताबिक प्रथमदृष्ट्या हादसे का कारण ओवरलोडिंग प्रतीत हो रहा है। घायलों को उपचार के लिए धनगढ़ी भी भेजने की तैयारी चल रही है।