6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा सौर तूफान; सन स्पॉट की वजह से हो सकता है विस्फोट! इन सेवाओं….

Solar Storm Speeding Towards Earth: पृथ्वी की ओर सौर तूफान तेजी से बढ़ रहा है। सन स्पॉट की वजह से बड़ा विस्फोट हो सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification
solar storm speeding towards earth sunspots may cause explosions

पृथ्वी की ओर सौर तूफान तेजी से बढ़ रहा। फोटो सोर्स-AI

Solar Storm Speeding Towards Earth: इन दिनों अचानक सूर्य की गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। सूर्य पर पिछले दिनों हुए विस्फोट के बाद अब एक भू-चुंबकीय सौर तूफान पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जी-2 श्रेणी का ये सौर तूफान है, जो आज (शुक्रवार, 6 फरवरी) पृथ्वी तक पहुंच सकता है। इसके असर से रेडियो संचार, सेटेलाइट संचालन और हवाई सेवाओं में व्यवधान की आशंका विज्ञानी जता रहे हैं।

Uttarakhand News: सौर विज्ञानी डॉक्टर. वहाबउद्दीन क्या बोले

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) नैनीताल के पूर्व निदेशक और सौर विज्ञानी डॉक्टर. वहाबउद्दीन ने बताया कि सौर सक्रियता को अब तक विराम लग जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक काफी सक्रिय बनी हुई है। पिछले 5 दिनों में सूर्य से शक्तिशाली X-8 और X-6 श्रेणी की सौर ज्वालाएं उठी थीं। उन्होंने कहा कि X-8 श्रेणी की ज्वाला दुर्लभ और अत्यंत शक्तिशाली होती है। इसीलिए यह इस साल अब तक की सबसे बड़ी ज्वाला मानी जा रही है।

Uttarakhand News in Hindi: जी-2 क्लास का सौर तूफान

सौर विज्ञानी डॉक्टर. वहाबउद्दीन के मुताबिक, इसकी वजह से उठा भू-चुंबकीय सौर तूफान पृथ्वी के ध्रुवों से टकराने की आशंका भी बढ़ चुकी है। गति के हिसाब से ये जी-2 क्लास का सौर तूफान है। इससे शॉर्टवेव, रेडियो संचार और हवाई सेवाओं में व्यवधान के साथ सेटेलाइट संचालन में दिक्कतें आ सकती हैं। जबकि ध्रुवीय क्षेत्रों में रंग-बिरंगी रोशनी यानी आरोरा भी देखने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Nainital News: सन स्पॉट की वजह से अभी और विस्फोट की आशंका

इस सौर तूफान का केंद्र बिंदु सन स्पॉट संख्या AR-4366 है, जो पृथ्वी की दिशा में बना हुआ है। पहले यह सन स्पॉट बेहद छोटा था लेकिन विस्फोट के बाद ये बड़ा हो गया है। इस सन स्पॉट की वजह से अभी और विस्फोट की आशंका बनी हुई है।