31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

27 नन-बैंकिंग कंपनी के शाखाओं में सीबीआई का छापा

अधिकांश नन बैकिंग कंपनियों के डायरेक्टर का मुख्यालय झारखंड से बाहर हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Indresh Gupta

•

Updated: 18 Mar 2016, 12:12 PM IST

CBI raided

CBI raided

देवघर। जिले में निवेशकों को करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाली 27 नन-बैंकिंग कंपनी के शाखाओं में गुरुवार को सीबीआइ की छापेमारी हुई। सीबीआइ धनबाद, रांची व पटना की कुल 27 टीम ने आठ घंटे तक छापेमारी की है। इस दौरान सीबीआइ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।

इसमें कंपनी से जुड़े दस्तावेज, लेजर, कैश बुक, हार्डडिस्क, डाटा, जिस्टर, कंपनी में निवेश करने वाले निवेशकों को पूरा ब्यौरा व बैंक खाता आदि जब्त किया। जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे जिला प्रशासन दंडाधिकारी की उपस्थिति में सभी 27 नन बैंकिंग शाखाओं का सील तोड़ा गया व उसके बाद छानबीन शुरू हुई।

छापेमारी का नेतृत्व सीबीआइ धनबाद के डीएसपी आरके सिन्हा कर रहे थे। सीबीआइ के अधिकारी के अनुसार, दो दिनों की छापेमारी में मिली नन-बैंकिग कंपनी के वित्तीय लेन -देन से संबंधित कागजात का सत्यापन किया जाएगा। हालांकि अधिकांश नन बैकिंग कंपनियों के डायरेक्टर का मुख्यालय झारखंड से बाहर हैं।

बड़ी खबरें

View All