
देवरिया जिले में बड़ी वारदात हुई। यहां एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जमीनी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। सोमवार सुबह घर के बाहर ही सभी की गोली मारकर हत्या की गई है। पूरी घटना रुद्रपुर थाना क्षेत्र के निकट फतेहपुर गांव की है।
वारदात के बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा। घटना को लेकर छानबीन की जा रही है। पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। घटनास्थल पर चीख- पुकार से पूरा गांव में मातम का माहौल है। मृतकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल है।
घटना सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि सुबह-सुबह दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ और विवाद इस कदर बढ़ गया कि ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं। गोली लगने से कई लोगों की मौत की खबर है। मौके पर पुलिस मौजूद है। घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है और अफरा तफरी का माहौल है।
घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा है । PAC सहित भारी पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच रही है।
Updated on:
02 Oct 2023 10:33 am
Published on:
02 Oct 2023 09:55 am
बड़ी खबरें
View Allदेवरिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
